आगरा।
आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कमिश्नर सभागार में भारत सरकार के संयुक्त सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी, एडीएम सिटी सहित जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी आगरा महानगर की ओर से महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने भाग लेते हुए मतदाताओं को आ रही व्यवहारिक समस्याओं को लिखित और दस्तावेज़ी रूप में अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया।
उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची नाम जोड़ने-काटने, सत्यापन प्रक्रिया और आम नागरिकों को होने वाली परेशानियों को विस्तार से रखा। साथ ही प्रशासन से इन समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
शब्बीर अब्बास ने कहा कि यदि प्रशासन इन सुझावों पर गंभीरता से अमल करता है तो निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किए जा सकते हैं।में
बैठक का उद्देश्य आगामी चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और आम जनता के लिए आसान बनाना बताया गया।