आगरा, 5 अक्टूबर 2025:
शहर कांग्रेस कमेटी, आगरा द्वारा रविवार को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जन आंदोलन के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री मनोज जैन बोहरा के नेतृत्व में रोशन मोहल्ला, सुभाष बाजार चौराहा पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मनोज जैन बोहरा ने कहा,सरकार किसानों और युवाओं के सपनों को चुरा रही है। नफरत का माहौल बनाकर देश की संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों को खतरे में डाला जा रहा है।”

उन्होंने आगे बताया कि यह स्थिति कांग्रेस श्री मनोज जैन बोहरा के नेतृत्व में रोशन मोहल्ला, सुभाष बाजार चौराहा पर हुआ आयोजन, केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप को स्वीकार्य नहीं है और पार्टी इस अन्याय के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान चला रही है। इस अभियान के अंत में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कथित सांठगांठ से चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई है, जिससे मतदाताओं के अधिकार, युवाओं का भविष्य और शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
पार्टी ने देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।