राजापाकर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के तहत PRA गतिविधि, ग्रामीण आजीविका पर जोर

राजापाकर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के तहत PRA गतिविधि, ग्रामीण आजीविका पर जोर
Share News

राजापाकर/वैशाली। Aga Khan Foundation के ग्राम समर्थन कार्यक्रम के तहत राजापाकर प्रखंड क्षेत्र में पीआरए (Participatory Rural Appraisal) गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के बीच संसाधनों की पहचान, आजीविका के साधनों पर चर्चा और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा।

राजापाकर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के तहत PRA गतिविधि, ग्रामीण आजीविका पर जोर

कार्यक्रम के दौरान गांव स्तर पर सामुदायिक सहभागिता के साथ संसाधन मैपिंग, आजीविका विकल्प और स्वावलंबन गतिविधियों पर विशेष फोकस किया गया। बिरना लेखेंसेन में समूह आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

राजापाकर में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम के तहत PRA गतिविधि, ग्रामीण आजीविका पर जोर

इस अवसर पर संस्था की ओर से सविता कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई और पीआरए प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य संजय जी सहित संस्था के प्रतिनिधि बिपिन जी, अंग जी, शाकिब जी एवं राजीव जी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को सामुदायिक विकास और आजीविका सशक्तिकरण से जुड़े बिंदुओं पर जागरूक किया गया।

Trending News