Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

जर्मनी से लौटे पति-पत्नी कोरोना की आशंका पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

जनवाद टाइम्स 18 March 2020
IMG_20200318_135934
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा :    जर्मनी से लौटे पति-पत्नी कोरोना की आशंका पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हुए। डॉक्टरों की टीम ने सैम्पल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा है। रिपोर्ट आने तक दंपति को वार्ड में ही निगरानी में रखा जाएगा। डीएम व अन्य अधिकारियों ने दंपति के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।

इटावा के कटरा बल सिंह में निवासी दंपति जर्मनी में आईटी इंजीनियर हैं। होली पर 6 मार्च को दोनों माता-पिता के पास आए थे। त्योहार के बाद इन दोनों को गले में दिक्कत के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दंपति ने सीएमओ का नम्बर हासिल कर उन्हें पूरी जानकारी दी। सीएमओ डा .एनएस तोमर के निर्देश पर सोमवार को संक्रामक रोग प्रभारी डा. विनोद शर्मा, हैल्थ सुपरवाइजर जगदीश, मलेरिया इंस्पेक्टर अवधेश व टीम के अन्य सदस्य दंपति के पास गए और उनकी जांच की। मंगलवार को एम्बुलेंस दंपति को लेने के लिए घर पहुंची, शाम तीन बजे पूरी सतर्कता के साथ उन्हें लाकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर व पैथोलॉजिस्ट ने दोनोंका सैम्पल लिया और स्पेशल स्टाफ के माध्यम से लखनऊ भेजा। सीएमओ ने कहा कि फिलहाल रिपोर्ट आने तक दंपति को आइसोलेशन वार्ड में ही ड़क्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

Post navigation

Previous: विधायक विश्वनाथगंज डॉक्टर आरके वर्मा के अथक प्रयास से विश्वनाथगंज विधानसभा के मांधाता लक्ष्मणपुर सड़वा चंद्रिका क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर लगेगी हाई मास्ट लाइट
Next: कोरोना के चलते यूपी बोर्ड 2020: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन स्थगित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.