Etawah News: एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने थाना सिविल लाइन का निरीक्षण कर किया CCTNS 2.0 कक्ष का उद्घाटन

FB_IMG_1782576910267
Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ (आईपीएस) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र श्री यमुना प्रसाद ने जनपद इटावा का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आधुनिक पुलिसिंग व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की।

FB IMG 1782576925004

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, प्रतिष्ठित नागरिकों एवं पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित किया गया। बैठक में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, सड़क सुरक्षा तथा जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

FB IMG 1782576915285

इसके उपरांत अधिकारियों ने थाना सिविल लाइन एवं मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नवीन CCTNS 2.0 कक्ष का उद्घाटन भी किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस कार्यालय, रिजर्व पुलिस लाइन एवं क्वार्टर गार्ड का भी जायजा लिया गया तथा कार्यालयी कार्यों एवं पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की गई।

FB IMG 1782576930749

भ्रमण के दौरान 10 ग्राम चौकीदारों को साफा एवं छाते वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनसंतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

अपर पुलिस महानिदेशक ने महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, तकनीक आधारित स्मार्ट पुलिसिंग एवं आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

Trending News