Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

एक्शन टेसा ने राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस मनाकर लकड़ी के फर्नीचर उद्योग के कारीगरों को किया सम्मानित 

जनवाद टाइम्स 25 September 2025
Action Tesa celebrated National Carpenter's Day and honored artisans in the wood furniture industry.
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आज़ाद

– इस पहल से कारीगरों का
होगा उत्साहवर्धन
24 सितंबर 2025: इंजीनियर्ड वुड पैनल उत्पादों के सबसे बड़े निर्माता और इस क्षेत्र में अग्रणी कंपनी एक्शन टेसा ने लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने फर्नीचर उद्योग में काम करने वाले कारीगरों को सम्मानित किया ताकि इन कारीगरों को अलग पहचान मिल सके।

Action Tesa celebrated National Carpenter's Day and honored artisans in the wood furniture industry.
पिछले साल हुए आयोजन की शानदार सफलता के बाद, इस साल राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस के अवसर पर कंपनी ने देश भर में 50 से ज़्यादा स्थानों पर ‘मेगा मीट’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कारीगरों ने फर्नीचर बनाने की कला को एक दूसरे से साझा किया और राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस का जश्न मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ फिल्म अभिनेता अजय देवगन के प्रेरणादायक शब्द थे जिसमें उन्होंने कारीगरों के कार्य को सलाम किया और उनकी अदृश्य भूमिका की सराहना की। जिससे कारीगरों का उत्साहवर्धन भी हुआ।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष की सफलता के आधार पर, एमएसएमई के सहयोग से विकसित तीन महीने के कौशल विकास कार्यक्रम, वुड पैनल प्रोसेसिंग टेक्निक्स (WPPT) ने सभी 30 छात्रों को 100% प्लेसमेंट दिलाया है। प्रत्येक छात्र को पाठ्यक्रम पूरा करने के तुरंत बाद नौकरी की पेशकश की गई, जो उच्च-गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण और कार्यक्रम की उद्योग में मज़बूत प्रासंगिकता का प्रमाण है। एक्शन टेसा द्वारा प्रायोजित यह कार्यक्रम युवा कारीगरों के उज्जवल भविष्स के लिए एक लांच पैड बन गया है।
इस अवसर पर, एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक, श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि कारपेंटर फ़र्नीचर उद्योग की रीढ़ हैं क्योंकि उनके हाथ हर सपने को आकार देते हैं। टेसा सलाम और डब्ल्यूपीपीटी जैसी पहलों के साथ, हम न केवल आज उन्हें सम्मानित कर रहे हैं, बल्कि एक उज्जवल भविष्य की नींव भी रख रहे हैं। यह तो बस शुरुआत है और हम आने वाले वर्षों में कारपेंटर और उनके परिवारों के लिए और भी बेहतर अवसर पैदा करने के लिए तत्पर हैं।

Action Tesa celebrated National Carpenter's Day and honored artisans in the wood furniture industry.
एक्शन TESA के लिए, WPPT एक कोर्स से कहीं बढ़कर है। यह कोर्स एक सार्थक पहल है जो फर्नीचर उद्योग से जुड़े कारीगरों के बच्चों को प्रशिक्षित करके कुशल बनाता है। एक्शन टेसा इस कार्यक्रम को और विस्तार देने के लिए एमएसएमई केंद्रों के साथ संवाद कर रहा है ताकि हर राज्य में इस तरह के पाठ्यक्रम शुरु किया जा सके। ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा कुशल कारीगर तैयार हों सकें।
राष्ट्रीय कारपेंटर दिवस के साथ, एक्शन टेसा ने इस उत्सव को प्रतिबद्धता में बदल दिया है। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर घर और कार्यस्थल के मूक नायक फर्नीचर उद्योग के यह कारीगर यानी कारपेंटर गरिमा, गर्व और समृद्धि के साथ आगे बढ़ते रहें। अपने नवाचार, स्थायित्व और बेजोड़ गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध, एक्शन टेसा आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिज़ाइनरों और फ़र्नीचर निर्माताओं के लिए एक विश्वसनीय नाम बन गया है।

Post navigation

Previous: BihaNews रेणु देवी सहित पूरे परिवार को सामंती ताकतों द्वारा बर्बर पिटाई पर भाकपा (माले) की जांच रिपोर्ट 
Next: महाराजा और महारानी संग हुई 18 राजकुमारों की महाआरती

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.