Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • प्रयागराज न्यूज़ :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज़ :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई

जनवाद टाइम्स 19 November 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
प्रयागराज न्यूज़ :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई

रिपोर्ट विजय कुमार

मंडलायुक्त श्री संजय गोयल की अध्यक्षता में आज कार्यालय स्थित त्रिवेणी सभागार में धान खरीद के दृष्टिगत धान क्रय केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें मंडल के 312 क्रय केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
क्रय केंद्रों से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को किसी भी किसान को धान के क्रय में किसी तरह की समस्या ना आए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी दशा में कोई भी क्रय केंद्र बंद नहीं मिलना चाहिए तथा सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने केंद्रों में उपस्थित रहने चाहिए। क्रय केंद्र पर अनुपस्थिति की दशा में संबंधित नोडल अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 

IMG 20211118 WA0077 इसी क्रम में उन्होंने सभी नए क्रय केंद्रों की जानकारी पोर्टल पर संबंधित नोडल अधिकारी के नाम और फोन नंबर के साथ शीघ्र अपलोड कराने के भी निर्देश दिए हैं जिससे कि किसानों को क्रय केंद्रों पर संपर्क करने में आसानी हो सके। मंडलायुक्त ने सभी क्रय केंद्रों के नोडल अधिकारियों के नाम एवं नंबरों का प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के भी निर्देश दिए हैं।

 

IMG 20211118 WA0076धान क्रय हेतु शासन द्वारा मनोनीत नाफेड एजेंसी का नोडल अधिकारी प्रयागराज में अब तक नामित ना होने पर मंडलायुक्त ने खासी नाराजगी व्यक्त करते हुए एक नोडल अधिकारी अति शीघ्र नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त 1 हफ्ते के अंदर मंडल की सभी राइस मिलों तथा क्रय केंद्रों के प्रभारियों के नंबरों का सत्यापन भी करने को कहा है।

 

 

IMG 20211118 WA0075बैठक में किसानों के पंजीकरण की संख्या संबंधित जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने सभी किसानों के लंबित पंजीकरण के कार्य को 5 दिनों के भीतर करने के निर्देश भी दिए एवं इस कार्य में लापरवाही करने वाले तहसील स्तर के अधिकारियों की जानकारी उनके समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।

 

IMG 20211118 WA0074धान क्रय केंद्रों पर भंडारण संबंधित समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्होंने बोरों की केंद्र वार आवश्यकता का आकलन कर उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा तथा अगले 15 दिनों में केंद्रों पर संभावित भीड़ का आकलन कर बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

प्रयागराज न्यूज़ :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न हुईबैठक में अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह, संभागीय खाद्य नियंत्रक, उपनिदेशक मंडी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Etawah News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, चली गोली
Next: Etawah News: बिजली संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर किया आन्दोलन

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260317-WA0002
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व

जनवाद टाइम्स 17 March 2026
वैशाली महिला उद्यमी पूसा कृषि मेला सम्मान
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
राजापाकर सरकारी स्कूल परीक्षा विवाद
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026
भाकपा माले बैठक राजापाकर वैशाली
  • Bihar

बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 March 2026

Latest News

  • Agra News : सामाजिक न्याय से सत्ता-भागीदारी तक: मान्यवर कांशीराम की राजनीतिक दृष्टि और बहुजन आंदोलन का लोकतांत्रिक महत्व
  • Bihar News : वैशाली की महिला उद्यमियों को पूसा कृषि मेले में मिला सम्मान
  • Bihar News : राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर में परीक्षा के पहले दिन हंगामा
  • बिहार न्यूज़: राजापाकर में भाकपा माले की बैठक, 23 मार्च को होगा प्रखंड सम्मेलन
  • गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • इटावा: यूट्यूबर संजना यदुवंशी उर्फ मुस्कान यादव पर आगरा में मुकदमा दर्ज, इंस्टाग्राम पोस्ट बना विवाद
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d