Prayagraj News:कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर लेखपालों के विरूद्ध की गयी कार्रवाई

Prayagraj News: Action taken against accountants for negligence and indifference in work
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 

उपजिलाधिकारी सदर ने लेखपाल महेश मिश्रा द्वारा तहसील समाधान दिवस के संदर्भ में बिना स्थलीय निरीक्षण किए आख्या प्रेषित किए जाने का संज्ञान लेते हुए लेखपाल महेश मिश्रा को प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।

*उपजिलाधिकारी सोरांव*

उपजिलाधिकारी सोरांव के द्वारा लेखपाल श्री अनुराग कुमार-क्षेत्र पन्नुपुर मुबारकपुर उपरहार को समाधान दिवस से अनुपस्थित रहने और मोबाइल स्विच आफ रखने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।Prayagraj News: Action taken against accountants for negligence and indifference in work

*उपजिलाधिकारी बारा*

उप जिलाधिकारी बारा के द्वारा लेखपाल श्री मनीष श्रीवास्तव क्षेत्र-हर्रो के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर 27 अंश संशोधन के प्रकरण समयसीमा के उपरांत लम्बित पाये जाने पर स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही का द्योतक मानते हुए कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। श्री भगवंत सिंह-उपखण्ड अधिकारी विद्युत वितरण खण्ड शंकरगढ़ के द्वारा शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क न किए जाने एवं गुणवत्ताहीन आख्या दिए जाने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
उपजिलाधिकारी बारा ने उपखण्ड अधिकारी रीवा रोड को निस्तारण हेतु प्रेषित शिकायती पत्र में गुणवत्ताविहीन आख्या देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रकरण का निस्तारण न किए जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम को उपखण्ड अधिकारी रीवा रोड को अपने स्तर से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व शिकायतकर्ता से वार्ता के क्रम में प्रकरण के निस्तारण हेतु निर्देशित किए जाने के लिए पत्र प्रेषित किया है।
इसी क्रम में उपजिलाधिकारी बारा ने डिजिटल कॉप सर्वे के कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसील बारा के अन्तर्गत ग्राम कचगवा के पंचायत सहायक श्री कीर्ति सिंह एवं ग्राम फुलतारा की पंचायत सहायक सुश्री अनीता केशरी के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही हेतु खण्ड विकास अधिकारी को पत्र प्रेषित किया है।

*तहसील फूलपुर*

उपजिलाधिकारी फूलपुर ने लेखपाल श्री ज्ञान चन्द्र यादव-क्षेत्र बजहा इंचार्ज क्षेत्र बलकरनपुर के द्वारा जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामपाल के द्वारा बार-बार शिकायती प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए जाने के बावजूद भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न कराये जाने पर कृत्य की भर्त्सना करते हुए ‘‘प्रतिकूल प्रविष्टि’’ प्रदान की है।

*तहसील हण्डिया*

उपजिलाधिकारी हण्डिया ने ग्राम भदारी, परगना मह तहसील हण्डिया में दिनांक 03.09.2025 को सर्प दंश से हुई खुशी पुत्री शैलेश कुमार की मृत्यु के सम्बंध में प्राप्त शिकायत के सम्बंध में लेखपाल श्री देवेन्द्र कुमार-क्षेत्र भदारी को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं राजस्व निरीक्षक-क्षेत्र बारी श्री राम कुमार का स्पष्टीकरण लिया गया।
Prayagraj News: Action taken against accountants for negligence and indifference in work

उपजिलाधिकारी मेजा ने लेखपाल श्री राकेश कुमार-क्षेत्र उंचडीह को जनशिकायतों के प्रति ध्यान न होने एवं शासकीय कार्यों में रूचि न रखने पर परिनिन्दित करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की है।

*तहसील कोरांव*

उपजिलाधिकारी कोरांव ने लेखपाल अनुज कुमार-ग्राम कोरांव के द्वारा चकमार्ग पर हुए अवैध अतिक्रमण के सम्बंध में नियमानुसार विधिक कार्रवाई न किए जाने के कारण शिकायकर्ता के द्वारा पुनः उसी शिकायत के सम्बंध में प्रार्थनापत्र दिए जाने के कारण उन्हें विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

Trending News