Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

BiharNews जिसके भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी लड़ाई लड़कर हटवाया और करीब तीन करोड़ का भुगतान रोका उसके ही द्वारा मुझे भ्रष्ट बताने की किसी भी जांच के लिए तैयार:गरिमा

जनवाद टाइम्स 30 September 2025
BiharNews I am ready for any investigation by the person against whose corruption I was removed after a big fight and payment of about Rs 3 crore was stopped, to call me corrupt: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चम्पारण।

अपनी ही शिकायत पर नगर निगम से हटाई गई पूर्व आउटसोर्सिंग सफाई एजेंसी “पाथेय” के एमडी द्वारा स्वयं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तित्व और करीब आठ वर्षों का सार्वजनिक राजनीतिक जीवन शत प्रतिशत निदाग है। महापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा कि अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोप को लेकर किसी भी उच्च स्तरीय जांच की मैं स्वयं ही मांग कर रही हूं।

BiharNews I am ready for any investigation by the person against whose corruption I was removed after a big fight and payment of about Rs 3 crore was stopped, to call me corrupt: Garima

महापौर ने अपने राजनीतिक विरोधियों की कुत्सित सोच और समझ को हास्यास्पद करार देते हुए उन पर सवाल भी उठाया। महापौर श्रीमति सिकारिया ने बताया कि नगर निगम चुनाव से ठीक पूर्व प्रशासक काल के दौरान तत्कालीन नगर आयुक्त शंभू कुमार और अन्य की सांठ गांठ कर के पाथेय एजेंसी नगर निगम में गैर वैधानिक एग्रीमेंट के आधार पर काबिज हो गई थी। उसके और तत्कालीन नगर आयुक्त
के भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी लड़ाई लड़कर मैंने ही पाथेय को नगर निगम से हटवाया ही नहीं बल्कि उसके करीब तीन करोड़ के भुगतान को भी जांच होने तक स्वयं रोका। इसको लेकर डेढ़ साल से भी ज्यादा समय से पूर्व पाथेय एजेंसी ने हमारे निगम के विरुद्ध मुकदमा भी पटना के माननीय उच्च न्यायालय में किया है, जो अभी लंबित है । आज उसके ही द्वारा मुझे भ्रष्ट या भ्रष्टाचार में लिप्त बताने की किसी भी जांच के लिए मैं तैयार हूं। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि मेरे निजी ड्राइवर दारा सिंह पर पैसा लेने की बात सोशल मीडिया पर उजागर होने की जानकारी मिली है।

BiharNews I am ready for any investigation by the person against whose corruption I was removed after a big fight and payment of about Rs 3 crore was stopped, to call me corrupt: Garima

आवश्यकताअनुसार इसकी भी जांच सक्षम एजेंसी द्वारा की जाएगी। जांच होने तक मैंने अपने ड्राइवर को भी अपने काम से हटा दिया है। इसके साथ ही अपने राजनीतिक विरोधियों से मैं पूछना चाहूंगी कि आखिर किसी के स्टाफ के गलती करने में उक्त व्यक्ति या उसके परिवार की इसमें संलिप्तता कैसे संभव है? उस आदमी की नगर निगम प्रशासन में कोई भूमिका या भागीदारी भी नहीं है। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कोई व्यक्ति या संस्था द्वारा मामूली रकम का भी आखिर किस उद्देश्य से भुगतान किया गया है? इसके साथ ही पाथेय एजेंसी के खिलाफ लम्बित मामले को तेजी से पूरा करने की मांग करती हूं।

Post navigation

Previous: अटलपुरम टाउनशिप फेस-01 में 136 भूखण्डों का हुआ आवंटन, सेक्टर-02 व 03 के लिए पंजीकरण शुरू
Next: BiharNews सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने सबूतों के साथ प्रशांत किशोर के आरोपों की उड़ाई धज्जियां, सभी सबूतों को मिडिया के समक्ष रखा 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260421-WA0000~3
  • Etawah

इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख

जनवाद टाइम्स इटावा 21 April 2026

Latest News

  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Agra News :फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा: आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.