भगत सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, बशीर उल हक़ रॉकी के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

Share News

शहीद नगर, देश के महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक के निवर्तमान अध्यक्ष बशीर उल हक़ रॉकी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

शहीद नगर में भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई जयंती, बशीर उल हक़ रॉकी बोले – "देशभक्ति और भाईचारा ही सच्ची श्रद्धांजलि"
शहीद नगर में भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई जयंती, बशीर उल हक़ रॉकी बोले – “देशभक्ति और भाईचारा ही सच्ची श्रद्धांजलि”

 

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शहीद नगर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में अनिल भदौरिया, शाहिद अहमद, साजिद मेव, गुड्डू खान, हाजी सलीम, शाहिद कुरैशी और आदिल अहमद सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर बशीर उल हक़ रॉकी ने कहा,

भगत सिंह ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में भाईचारा और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए।”

Trending News