Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान: बेतिया व मझौलिया के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 17 September 2025
Bihar News Campaign for Women's Safety: Awareness programs organized in schools of Bettiah and Majhauliya
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान के तहत आज उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिंगाछपर, बेतिया और मोतीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौलिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।Bihar News Campaign for Women's Safety: Awareness programs organized in schools of Bettiah and Majhauliya

कार्यक्रम को संबोधित करती हुई श्रीमती रश्मि, वन स्टॉप, केंद्र प्रशासक, बेतिया, ने नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए कैसे सजग और जागरूक रहना है, इसकी जानकारी दी और कहा खुद को कमजोर ना समझे और सामने वाले का डटकर सामना करें।

गोरखनाथ, डी एस पी, क्राइम ब्रांच के द्वारा साइबर क्राइम और अन्य क्राइम से बचाव के बारे में बताया गया। नारी सुरक्षा से सम्बंधित हेल्प डेक्स, 112 नंबर और अन्य नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेक्स बना बना हुआ है, जहां पर महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती है। उसके साथ घटित घटना के लिए चुप नहीं रहना है,रिपोर्टिंग करना है। पुलिस सदैव आपके साथ है।

वही महिला सुरक्षा का संकल्प अभियान की मास्टर ट्रेनर सुश्री मेरी आडलीन ने नारी सुरक्षा अभियान की विस्तृत जानकारी देती हुई बताई कि यह अभियान जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण और पुलिस अधीक्षक, प० चम्पारण की सोच और पहल है। साइबर क्राइम और महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, शोषण से बचाव आदि की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक बनाना इस अभियान का उद्देश्य है। कई बार सोशल मीडिया से जुड़कर लड़कियां गलत कदम उठा लेती है, गलत व्यक्ति के संपर्क में आकर घर छोड़कर चली जाती है। जिसका दुष्परिणाम कितना भयावह होता है, उसके बारे में वह सोचती नहीं है, वह ब्लैकमेलिंग का शिकार बन जाती है। ऐसे स्थिति में उसे चुप्पी तोड़ना जरूरी है। अपने परिवार वालों को सारी बातें बताने के साथ पुलिस को रिपोर्ट करना जरूरी है।

कार्यक्रम में उपस्थित मास्टर ट्रेनर श्रीमती प्रियंका कुमारी, श्रीमती अमृता कुमारी और श्रीमती पूजा कुमारी ने बालिकाओं और उपस्थित अभिभावकों को नारी सुरक्षा के लिए संकल्पित रहने के साथ-साथ उसे समाज में सम्मान की भावना प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।Bihar News Campaign for Women's Safety: Awareness programs organized in schools of Bettiah and Majhauliya

नुक्कड़ नाटक के शानदार मंचन के द्वारा कला जत्था के कलाकारों ने लड़कियों की सुरक्षा की बेहतरीन जानकारी दी। बेतिया और मझौलिया प्रखंड के दोनों विद्यालय में आयोजित नारी सुरक्षा का संकल्प कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका, शिक्षकगण, अभिभावकगण सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित हुई।

Post navigation

Previous: BiharNews विश्वकर्मा पूजा पर श्रमिकों को मिला बड़ा तोहफा, सीएम ने किया राशि अंतरण
Next: Agra News : डीसीएफ़एलआई की पहली बैठक चेयरमैन पूरन डावर की अध्यक्ष में हुई सम्प्पन, गुणवत्ता, डिज़ाइन और उद्योग विस्तार पर जोर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.