Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
Light/Dark Button
  • Home
  • Bihar News
  • Bihar News : नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान : जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।
  • Bihar News

Bihar News : नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान : जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न।

जनवाद टाइम्स इटावा 2 September 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
9de1a8c4-7ef2-4971-8df0-17860dd318c8

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण : जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में नारी सुरक्षा का संकल्प अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।

इस अवसर पर अभियान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक के साथ ही एक कार्यशाला का भी आयोजन हुआ, जिसमें महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और जागरूकता को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि नारी सुरक्षा समाज और प्रशासन दोनों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि इस अभियान के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना केवल प्रशासनिक दायित्व ही नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। उन्होंने कहा कि उक्त अभियान की सफलता हेतु एक वृहद वर्कशॉप का आयोजन कर संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हर स्तर पर तत्पर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार पर बल देते हुए कहा कि हर महिला को यह जानकारी होनी चाहिए कि संकट की स्थिति में किससे संपर्क किया जाए। उन्होंने महिला एसएचओ को विभिन्न धाराओं की जानकारी देते हुए निर्देश दिया कि विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में संबंधित महिला थाना की एसएचओ एवं महिला हेल्प डेस्क के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि महिला अधिकार को लेकर महिला एसएचओ जनजागरूकता फैलाये।

अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से इस अभियान की प्रगति पर नजर रखेगा और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम भी उठाएगा।

प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती नगमा तबस्सुम ने अभियान से संबंधित विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के बीच आत्मरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य संबंधी सहित साइबर क्राइम आदि से सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों व अधिकारों की जानकारी, अपराध रिपोर्टिंग के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन, समाज में सामूहिक जिम्मेदारी का निर्माण, सुलभ शिकायत निवारण एवं सहायता व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिले सुरक्षित और स्नेहपूर्ण माहौल : जिला पदाधिकारी
Next: Bihar News : आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम: शुरू हुआ जीविका निधि साख सहकारी संघ

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल:-

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Terms & Condition
Copyright © All rights reserved with Janvad Times. | MoreNews by AF themes.
%d