Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • लखनऊ: उच्च शिक्षा मंत्री ने वेदान्ता विश्वविद्यालय मुजफ्फरनगर की स्थापना हेतु आशय-पत्र प्रदान किया
  • Breaking News

लखनऊ: उच्च शिक्षा मंत्री ने वेदान्ता विश्वविद्यालय मुजफ्फरनगर की स्थापना हेतु आशय-पत्र प्रदान किया

जनवाद टाइम्स 28 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG-20250828-WA0045

रिपोर्ट – विजय कुमार

लखनऊ स्थित अपने मंत्री आवास पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने फतेह चन्द चैरिटेबल ट्रस्ट, मुजफ्फरनगर को निजी क्षेत्र में प्रस्तावित वेदान्ता विश्वविद्यालय, मुजफ्फरनगर की स्थापना हेतु आशय-पत्र सौंपा।

IMG 20250828 WA0045

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि योगी सरकार उच्च शिक्षा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुणवत्तापरक शिक्षा, शोध और कौशल विकास को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रस्तावित विश्वविद्यालय मुजफ्फरनगर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा का नया आयाम स्थापित करेगा और यहाँ के युवाओं को रोजगार एवं शोध के बेहतर अवसर प्रदान करेगा।

मंत्री ने कहा कि इस विश्वविद्यालय के संचालन से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा और मुजफ्फरनगर सहित आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।

विश्वविद्यालय स्थापना की शर्तें

यह आशय-पत्र उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अंतर्गत जारी किया गया है। प्रायोजक संस्था को इसके लिए निर्धारित शर्तें पूरी करनी होंगी, जिनमें शामिल हैं –

न्यूनतम पाँच करोड़ रुपये की स्थायी विन्यास निधि सृजित करना।

नगरीय क्षेत्र में 20 एकड़ भूमि अथवा ग्रामीण क्षेत्र में 50 एकड़ भूमि धारण करना।

उस पर कम से कम 24,000 वर्ग मीटर फर्शी क्षेत्रफल में भवन निर्माण करना।

प्रारंभिक स्तर पर 2 करोड़ रुपये तथा आगामी पाँच वर्षों में न्यूनतम 6 करोड़ रुपये की अवसंरचना एवं उपस्कर उपलब्ध कराना।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: लखनऊ: कारागार मंत्री ने सम्पूर्णानन्द प्रशिक्षण संस्थान में दीक्षांत परेड का किया निरीक्षण
Next: लखनऊ: रोजगार महाकुंभ 2025 में इंडस्ट्री-स्किल इकोसिस्टम सत्र, युवाओं को भविष्य की तकनीक में मिलेगा प्रशिक्षण

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d