Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Politics
  • Education
  • Jobs
  • Business
  • Crime
  • Sports
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News: ब्रह्माकुमारीज में रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान का सफल आयोजन
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News: ब्रह्माकुमारीज में रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स 24 August 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News: ब्रह्माकुमारीज में रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

मोहन सिंह | स्थान: बेतिया/पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण के ओम शांति नगर, संत घाट स्थित प्रभु उपवन भवन में 23 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा रक्तदान शिविर सह रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों (जवानों) सहित अनेक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Bihar News: ब्रह्माकुमारीज में रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि मेयर गरिमा देवी सिकारिया, पुलिस अधीक्षक देवानंद राउत, जीएमसीएच अधीक्षिका डॉ. सुधा भारती, व्यवसायी अजय कुमार केशान और राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी द्वारा किया गया।

ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी ने उपस्थित रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप सबके सहयोग से हमारी संस्था का 1 लाख यूनिट रक्तदान का संकल्प पूरा हो रहा है। यह प्रयास समाज में मानवता और बंधुत्व की भावना को सशक्त करेगा।” उन्होंने बताया कि यह शिविर भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और जीएमसीएच हॉस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया है।

दीदी ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर भी जोर दिया और कहा कि रक्तदान से कमजोरी जैसी गलतफहमियां निराधार हैं। उन्होंने बताया कि संस्था 25 अगस्त को मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि (विश्व बंधुत्व दिवस) के अवसर पर होटल रिद्धि सिद्धि में सुबह 9:30 बजे एक और रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है और लोगों से अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

कार्यक्रम के बाद सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, ईश्वरीय सौगात और अल्पाहार प्रदान किया गया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News: जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने ग्रामीण सड़क परियोजनाओं में तेजी और गुणवत्ता पर दिया जोर
Next: Vaishali News: बाबा गणिनाथ गोविंद जयंती समारोह राजापाकर में धूमधाम से आयोजित

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d