राजापाकर में जदयू कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

IMG-20250823-WA0007
Share News

वैशाली। राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जाफर मपट्टी, बाकरपुर, बरियारपुर, भलुई, राजापाकर उत्तरी, राजापाकर दक्षिणी, नारायणपुर सहित कई पंचायतों में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

IMG 20250823 WA0007

सुशासन का सार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल पर 125 यूनिट मुफ्त सुविधा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी, आशा और रसोइयों के मानदेय में दोहरी वृद्धि जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही सरकार के 20 वर्षों की उपलब्धियों से जुड़े पर्चे वितरित किए और घरों के दरवाजों पर स्टिकर लगाकर लोगों को जागरूक किया।

IMG 20250823 WA0006

कार्यक्रम में राजापाकर प्रभारी मुन्ना कुमार सिंह, पूर्व जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय, प्रदेश सचिव भीम कुमार, अरुण पटेल, बजरंग सिंह सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Trending News