Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-राजस्व महाअभियान 16 अगस्त से, घर-घर पहुंचकर सुलझेंगे जमीन विवाद

जनवाद टाइम्स 8 August 2025
Bihar News-Revenue Maha Abhiyan from August 16, land disputes will be resolved by reaching every house
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

वैशाली:जिला पदाधिकारी वैशाली के कार्यालय कक्ष से आयोजित राजस्व महा अभियान ‌के सफल संचालन हेतु संबंधित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में की गई।

Bihar News-Revenue Maha Abhiyan from August 16, land disputes will be resolved by reaching every house

 

महा अभियान के संबंध में अपर समाहर्ता वैशाली द्वारा जानकारी दी गई कि 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे जिले में राजस्व महाअभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत राजस्व कर्मी घर-घर जाकर जमाबंदी से संबंधित आवेदन व दस्तावेज वितरित करेंगे। अभियान के अंतर्गत डिजिटाइज्ड ऑनलाइन जमाबंदी रिकॉर्ड्स में नाम, खाता, खेसरा, रकबा (क्षेत्रफल) और लगान से संबंधित त्रुटियों को दुरुस्त किया जाएगा। इच्छुक रैयत राजस्व कर्मियों से अपनी विवरणी प्राप्त कर सकेंगे और उसे आवश्यक प्रमाणों के साथ शिविरों में जमा करेंगे।

उन्होंने बताया कि 16 अगस्त से 20 सितंबर तक प्राप्त सभी आवेदन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे ताकि पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता से बचा जा सके। प्रत्येक शिविर में राजस्व कर्मियों को प्रभारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। 19 अगस्त से 20 सितंबर तक सभी अंचलों में पंचायत सरकार भवनों या अन्य सरकारी परिसरों में हल्कावार शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां पर आवेदक अपने दस्तावेज जमा कर सकेंगे। प्रत्येक मौजा के लिए गठित द्वि-सदस्यीय दल आवेदन पत्र, प्रतिवेदन और पंपलेट वितरित करेंगे। और बताया कि संयुक्त जमाबंदी को आपसी सहमति के आधार पर अलग-अलग किया जाएगा, जिससे विवादों को सुलझाना आसान होगा। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार कर अंचल स्तर पर कार्यान्वयन की रूपरेखा तय की गई है।
साथ ही कई ज़मीनें अब भी मृत रैयतों के नाम पर दर्ज हैं, जिससे वर्तमान में विक्रय या बंटवारे में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। अभियान के तहत रैयत की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारियों के नाम पर जमाबंदी का नामांतरण किया जाएगा, ताकि भविष्य में भूमि विवादों की संभावना कम हो सके।

Bihar News-Revenue Maha Abhiyan from August 16, land disputes will be resolved by reaching every house
यह भी जानकारी दी गई कि प्रत्येक हल्का में सात दिनों के अंतराल पर दो तिथियों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को आवेदन भरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। अभियान से जुड़ी सभी un जानकारी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पदाधिकारी वैशाली के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से सभी संबंधित जिला स्तर पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी व अंचल अधिकारीयों से क्रमवार राजस्व महाभियान संबंधित सभी पूर्व तैयारी वी इसके सफल संचालन हेतु विस्तृत जानकारी ली गई साथ ही समय में बनाकर ससमय इसके सफल संचालन हेतु निर्देशित किया गया, उपरोक्त कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए, सभी अंचल अधिकारी व पंचायत स्तर के कर्मचारी आदि उपरोक्त शिविर/महा अभियान में सम्मिलित होकर शत प्रतिशत दिए गए कार्यरतों का निर्वहन करेंगे । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में, अपर समाहर्ता वैशाली, जिला राजस्व पदाधिकारी सह‌ भूमि सुधार उप, समाहर्ता हाजीपुर, अनुमंडल पदाधिकारी महुआ, अनुमंडल पदाधिकारी महनार , जिला बंदोबस्त पदाधिकारी वैशाली, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वैशाली, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी वैशाली, व जिला के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Agra News समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन, 51 वार्डों पर जिला पंचायत प्रत्याशी उतारने की तैयारी
Next: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड वासियों ने अक्षयवट राय नगर स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव  पर सांसद चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई दिया है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.