Prayagraj News :  26 जून को राज्य स्तरीय मेगा मॉक 2025: एनडीआरएफ व जिला प्रशासन ने किया संयुक्त मेगा मॉक अभ्यास

Prayagraj News : State level mega mock 2025 on 26 June: NDRF and district administration conducted joint mega mock exercise
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आज प्रयागराज में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में एनडीआरएफ की एक टीम ने श्री मनोज कुमार शर्मा उप महानिरिक्षक के दिशा निर्देशन व निरीक्षक शिवपूजन सिंह के अगुआई में प्रयागराज के अन्य एजेंसियों के साथ मेगा मॉक अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य जिला प्रशासन, पुलिस, जल पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, और अन्य महत्वपूर्ण एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना था ।IMG 20250627 WA0082

अभ्यास के दौरान प्रमागराज जिले के कुछ गाँव वाढ़ के पानी से चारो तरफ से घीर गया हैं जिसमे कुछ लोग पेड़ के उपर तथा कुछ लोग घरो के छत पर चढकर बचाव का इंतजार कर रहे हैं तथा कुछ लोगों के नाव पलटने से डुवने की भी सुचना के आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया गया।IMG 20250627 WA0081

आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए एनडीआरएफ टीम को तुरंत सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीमों ने प्रारंभिक आकलन किया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ टीम ने मोटर बोट तथा विभिन्न तकनीकों ( तैराकी, गोताखोरी तथा ड्राइ रेस्क्यु)का उपयोग कर बचाव कार्य शुरू किया टीम द्वारा लोगों को बाहर निकाला गया, प्राथमिक उपचार दिया गया तथा उसके बाद उच्च चिकित्सा हेतू अस्पताल भेज दिया गया।IMG 20250627 WA0083

इस पूरे अभ्यास के दौरान इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया। अभ्यास के उपरांत सभी हितधारकों, जैसे नागरिक पुलिस,यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड, रेवेन्यु विभाग , एन सी सी, सिविल डिफेन्स और चिकित्सा विभाग, ने अपने कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की तैयारियों की प्रतिबद्धता दोहराई।Prayagraj News : State level mega mock 2025 on 26 June: NDRF and district administration conducted joint mega mock exercise

श्री तपन मिश्रा उपजिलाधिकारी करछना व श्री दिग्विजय सिंह उपजिलाधिकारी फूलपुर ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में बेहतर आपदा प्रबंधन ,सभी हितधारको में आपसी समन्वय व तालमेल तथा उपलब्ध संसाधनों का गुणवत्ता पूर्वक उपयोग करना है जो कि आपदा न्युनीकरण हेतु आवश्यक है ।

Trending News