Bihar News वंदे भारत ट्रेन गरीबों के लिए नहीं, यह सिर्फ चुनावी ढकोसला है – भाकपा नेता ओमप्रकाश क्रांति का हमला

Bihar News Vande Bharat train is not for the poor, it is just an election gimmick – CPI leader Om Prakash Kranti attacks
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।
पटना-गोरखपुर रेलखंड पर वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन को गरीबों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे “सिर्फ चुनावी ढोकला” करार दिया, जिसे चुनिंदा लोगों को खुश करने के लिए शुरू किया गया है।उन्होंने कहा, “यह ट्रेन गरीबों के लिए नहीं है, बल्कि पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए चलाई गई है। पहले से चल रही इंटरसिटी ट्रेन में बेतिया से पटना तक मात्र ₹85 में सफर संभव है, जबकि वंदे भारत से यही दूरी तय करने में ₹740 से ₹1365 तक खर्च करना पड़ता है। ऐसे में छात्र, मजदूर और गरीब लोग इस महंगी सेवा का उपयोग कैसे करेंगे?”Bihar News Vande Bharat train is not for the poor, it is just an election gimmick – CPI leader Om Prakash Kranti attacks

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर पहले से चल रही सवारी गाड़ी को बंद कर दिया है, जो पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच कम किराए पर यात्रा की सुविधा देती थी।

“हमारी पार्टी मांग करती है कि उस सवारी गाड़ी को दोबारा चालू किया जाए ताकि आम जनता विशेषकर छात्र, गरीब और मजदूर वर्ग सस्ते किराए में यात्रा कर सकें,” उन्होंने कहा।Bihar News Vande Bharat train is not for the poor, it is just an election gimmick – CPI leader Om Prakash Kranti attacks

भाकपा जिला सचिव ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह सिर्फ चुनावी ढोकला है, जिससे कुछ अमीर तबकों को खुश करने की तैयारी की जा रही है। आम जनता के लिए इसमें कुछ नहीं है। जिस राशि में वंदे भारत से एक तरफ की यात्रा होती है, उसी में बस से दोनों तरफ आराम से सफर किया जा सकता है।”

Trending News