Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज – आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई पी डी ए पंचायत 

जनवाद टाइम्स 21 June 2025
Ambedkar Nagar News - PDA Panchayat concluded under the chairmanship of Alappur MLA Honorable Tribhuvan Dutt ji
Share News
       

संवाददाता- मदन गोपाल

अम्बेडकरनगर जिले के विधान सभा क्षेत्र आलापुर के विकास खण्ड रामनगर के ग्राम सभा-मूसेपुर कलां (मनेरीपुर) में पी॰ डी॰ ए॰ पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/ पूर्व सांसद/ आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त जी मौजूद रहे । विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि से दस लाख की लागत से बने बारात घर का उद्घाटन भी किया।

Ambedkar Nagar News - PDA Panchayat concluded under the chairmanship of Alappur MLA Honorable Tribhuvan Dutt ji

इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों ने मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन दत्त जी का फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक त्रिभुवन दत्त जी ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी ने संविधान में आरक्षण दिया है। ‘प्रभुत्ववादी एवं उनके साथी संविधान की समीक्षा के नाम पर आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं। यह लोग नौकरी में आरक्षण का हक़ मारने की बार-बार साजिश रच रहे हैं। इस लिए आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए। भाजपा की सरकार में बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। छात्र, नौजवान, किसान, व्यापारी, बुनकर सभी वर्ग के लोग परेशान हैं । कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। दलितों, शोषितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों एवं अन्य वर्गों के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। यहां तक कि जन प्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों पर हमला हो रहा हैं। तब आम आदमी कहां तक सुरक्षित रहेगा। भाजपा की सरकार में लोकतंत्र एवं संविधान सुरक्षित नहीं है। इस लिए आने वाले समय में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की जरूरत है जिससे समाज के लोगों का भला हो सके।

Ambedkar Nagar News - PDA Panchayat concluded under the chairmanship of Alappur MLA Honorable Tribhuvan Dutt ji

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, युवा सपा नेता अजय गौतम एडवोकेट, प्रधान सुभाष यादव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गौतम, अहमद हुसैन, जय प्रकाश यादव, रामअवतार, यमुना प्रसाद, मोहम्मद रिज़वान, अनिल कुमार, रिंकू पाण्डेय, रामनाथ गौतम, रामप्रवेश गौतम, अन्नू कनौजिया, संजय गौतम सहित भारी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे ।*

Post navigation

Previous: Agra News : महानगर कांग्रेस कमेटी ने एक छोटे से प्रयास के साथ मनाया जन प्रिय नेता राहुल गांधी जी का 55 वा जन्मदिवस
Next: Bihar News-जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर डीएम श्रीमति वर्षा सिंह की अध्यक्षता में  जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.