Bihar News नियमित योगाभ्यास ही हमारे पूर्वजों के स्वस्थ-शतायु जीवन का आधार:गरिमा

Bihar News Regular yoga practice is the basis of healthy and long life of our ancestors: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने मंगलवार की सुबह महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय योग महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि नियमित योगाभ्यास हमारे पूर्वजों के स्वस्थ-शतायु जीवन का आधार रहा है। यह हमारे मनीषी पूर्वजों की वैज्ञानिक खोज और हम सबके लिए गर्व का विषय है। स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के लिए योग विज्ञान को एक महत्वपूर्ण और कैरियर आधारित विषय के रूप सरकार द्वारा शामिल करना स्वागत योग्य है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) रवींद्र कुमार चौधरी सर का स्वयं अपने विद्यार्थी छात्र छात्राओं के साथ नियमित योगाभ्यास करना एक उच्च आदर्श का निर्वहन है।

Bihar News Regular yoga practice is the basis of healthy and long life of our ancestors: Garima
समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. (डॉ) रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा कि हमें अपनी कर्मठ महापौर गरिमा देवी सिकारिया की कार्यकुशलता पर गर्व है। उनके कर्मठता को हमारे जिले के विभिन्न मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नियमित साझा होने से हमारी महापौर श्रीमती सिकारिया ने बेतिया नगर निगम ही नहीं पूरे चंपारण और बिहार भर में बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली है। इससे पूर्व कॉलेज के बर्सर प्रो. (डॉ) पीके चक्रवर्ती ने कहा कि हमारी युवा महापौर गरिमा देवी सिकारिया एक विदुषी महिला नेतृ हैं। उनके कुशल नेतृत्व में हमारा नगर निगम प्रशासन जनता की निरंतर सेवा कर रहा है।Bihar News Regular yoga practice is the basis of healthy and long life of our ancestors: Garima

समारोह का संचालन कर रहे कॉलेज के योगाचार्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि योग हमारे शारीरिक और मानसिक,स्वास्थ्य और एकाग्रता को संरक्षा प्रदान करता है। आज नई शिक्षा नीति के दौर में योग विज्ञान को एक रोजगार परक विषय के रूप अधिसूचित करने के निर्णय की कोई भी प्रशंसा कम होगी।

Trending News