Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News- 10 मई (शनिवार)को जिले के 16 प्रखण्डों के 136 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का होगा आयोजन

जनवाद टाइम्स 10 May 2025
Bihar News-Tomorrow on 10th May (Saturday) a special development camp will be organized in 136 Mahadalit colonies of 16 blocks of the district
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /हाजीपुर

डा० भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर दिनांक 14.04.2025 को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा डा० अम्बेदकर समग्र सेवा अभियान के तहत सभी पंचायतों में क्रमवार विशेष विकास शिविर का आयोजन किये जाने की योजना का शुभारम्भ किया गया है।Bihar News-Tomorrow on 10th May (Saturday) a special development camp will be organized in 136 Mahadalit colonies of 16 blocks of the district

उक्त योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में वंचित व्यक्तियों को विकास योजनाओं से आच्छादित करने हेतु सभी प्रखण्डों में पंचायत स्तर पर पर 136 महादलित टोलों में विशेष शिविर आयोजित होगी।

जिला के सभी 16 प्रखण्डों में शिविर आयोजन की अगली तिथि 14.05.2025 बुधवार को निर्धारित है।

उक्त शिविर आयोजन की तिथि को एवं उससे पूर्व सरकार की सभी 22 चिन्हित योजनाओं के लिए आवेदन प्राप्त किया जायेगा तथा ऑन स्पॉट उसका निष्पादन किया जायेगा।

तत्काल निष्पादन नहीं होने की स्थिति में आवेदन की प्राप्ति रसीद आवेदक को दी जायेगी एवं वांछित कार्रवाई करते हुए उक्त आवेदन को निष्पादित किया जायेगा।

सरकार की निम्नांकित योजनाओं से आच्छादन हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है:-

सार्वजनिक वितरण प्रणाली से आच्छादन (राशन कार्ड)

ई-श्रम कार्ड/बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड में निबंधन

उज्जवला योजना से आच्छादन

आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड/हेल्थ कैम्प

औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला

प्रधानमंत्री आवास योजना से आच्छादन

आँगनबाड़ी

वास-भूमि/बासगीत पर्चा

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से आच्छादन

सामाजिक सुरक्षा योजनायें

आधार कार्ड निर्माण

बुनियाद केन्द्र से संबंधित योजनायें

कुशल युवा प्रोग्राम /कौशल विकास कार्यक्रम

हर घर नल-जल योजना का आच्छादन

मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता योजना भत्ता

मुख्यमंत्री ग्रामीण पक्की गली नाली निश्चय योजना

मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादन

प्रधानमंत्री जन-धन योजना / प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना /प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादन

बिजली कनेक्शन

जीविका समूह/सतत् जीविकोपार्जन योजना से आच्छादन

अनु० जाति एवं अनु० जनजाति टोलों में मुख्यमंत्री टोला सम्पर्क योजना

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण/लोहिया स्वच्छता अभियान / सामुदायिक शौचालय / व्यकिगत शौचालय।Bihar News-Tomorrow on 10th May (Saturday) a special development camp will be organized in 136 Mahadalit colonies of 16 blocks of the district

आज सभी प्रखंडों में शनिवार को आयोजित होने वाले शिविर की तैयारी की समीक्षा वरीय पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
शिविर के पूर्व कुल 4212 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इसमें से संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 2381 आवेदन का निष्पादन किया जा चुका है।

Post navigation

Previous: Bihar News-वृद्धा आश्रम, योग केंद्र , छठ पूजा के लिए सरकारी जमीन पर पोखर निर्माण, ये कुछ आकांक्षाएं हैं जिसकी मांग महिला संवाद में ग्रामीण महिलाओं के द्वारा की जा रही है
Next: Prayagraj News:भीषण गर्मी के दृष्टिगत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या के त्वरित समाधान स्थापित कराया गया कंट्रोल रूम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.