Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 20 मई की अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक्टू ने किया बैठक

जनवाद टाइम्स 10 May 2025
Bihar News ACTU held a meeting to make the All India General Strike of 20 May a success  
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय मंच के आह्वान पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउन्सिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन्स (ऐक्टू) से सम्बद्ध बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन की एक दिवसीय बैठक आइटीआइ स्थित भाकपा-माले कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में 20 मई की अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने के विभिन्न पहलूओं पर चर्चा हुई, मजदूर वर्ग से आम हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Bihar News ACTU held a meeting to make the All India General Strike of 20 May a success

 
बैठक को निर्माण मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष सह ऐक्टू जिला सचिव जवाहर प्रसाद ने कहा कि
मोदी शासन ने 11 वर्षों में मेहनतकश लोगों की दुर्दशा चरम पर पहुंच गई है. बेरोजगारी, बदहाली और असमानता आसमान छू रही है, तो मजदूरी में भारी गिरावट आई है, और अधिकार और सामाजिक सुरक्षा तहस-नहस हो गए हैं। 44 श्रम कानूनों को खत्म कर 4 श्रम संहिता लाकर मजदूर वर्ग कॉरपोरेट- मालिक वर्ग का गुलाम बनाने की तैयारी है, वही 8 घंटे श्रम दिवस को खत्म कर 12 घंटे श्रम दिवस किया गया है, इतना ही नही श्रमिकों से साप्ताहिक में 70 से 90 घंटे काम कराने का शोर कॉरपोरेट जगत मचा रहा है। यानी एक दिन में 15 घंटे काम करने का महौल भाजपा बना रहीं हैं।

Bihar News ACTU held a meeting to make the All India General Strike of 20 May a success

 
निर्माण मजदूर नेता, जोखू चौधरी, बृजेश प्रसाद आदि लोगों ने कहा कि कि निर्माण मजदूर के हक देने में तरह तरह के कानूनी पेच लगाया जा रहा है, जिसके कारण मजदूरों के नहीं मिल रहा है, आगे कहा कि मोदी सरकार लोगों के जीवन और आजीविका पर हमला और तेज कर दिया है और कॉरपोरेट की गुलामी की नीतियों को और आगे बढ़ाया है। संक्षेप में कहें तो, ब्रिटिश शासकों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम की समस्त उपलब्धियों को व्यवस्थित तरीके से खत्म किया जा रहा है। संविधान, अधिकारों से लेकर कल्याणकारी राज्य, सार्वजनिक-सरकारी क्षेत्र और सुरक्षित / पक्की नौकरियों तक कड़ी मेहनत और कुर्बानियों से हासिल सभी श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। 4 श्रम कोड का संयोजन देश के मजदूर वर्ग के जीवन के लिए हर हाल में विनाशकारी साबित होगा। साथ ही, पुलिस राज और बुलडोजर राज शासन का तरीका बन गया है जो गरीबों और वंचितों के लिए आफतें लायीं है। इस मौके पर नवी हसन, नकछेद कुशवाहा, मनोज प्रसाद आदि नेताओं ने 20 म ई को देश व्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए आह्वान किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर –प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत के निवासी अखिलेश कुमार एवं संगीता कुमारी की पुत्री उत्तम ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है
Next: Bihar News-वृद्धा आश्रम, योग केंद्र , छठ पूजा के लिए सरकारी जमीन पर पोखर निर्माण, ये कुछ आकांक्षाएं हैं जिसकी मांग महिला संवाद में ग्रामीण महिलाओं के द्वारा की जा रही है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.