Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • State News
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News ठकराहा प्रखंड के कोइरपट्टी में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • Breaking News

Bihar News ठकराहा प्रखंड के कोइरपट्टी में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनवाद टाइम्स 5 May 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News Women's dialogue program was organized in Koirpatti of Thakraha block

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

आज ठकराहा प्रखंड के कोइरीपट्टी पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जियलाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज, उपविकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं स्थानीय महिलाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित कर किया।Bihar News Women's dialogue program was organized in Koirpatti of Thakraha block

महिला संवाद कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधकारियों ने स्थानीय महिलाओं के साथ बैठकर सरकार की योजनाओं से हुए लाभ को जाना वहीं महिलाओं ने अधिकारियों के सामने अपनी अपेक्षाएँ रखीं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार के द्वारा बहुत कार्य किये गए हैं। सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत और पंचायती राज संस्थान में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत आवश्यक है। मात्र शिक्षा से आप अपनी दशा और दिशा बदल सकते हैं। अपने घर में समृद्धि ला सकते हैं। आज महिलाएं समाज में हर एक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं। चाहे वो गांव समाज का प्रतिनिधित्व हो या खेल, सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रही हैं।

जिला पदाधिकारी के द्वारा अपना मोबाइल नम्बर साझा करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत बेहिचक करने का अनुरोध किया गया।

पुलिस अधीक्षक बगहा ने महिलाओं को जानकारी दी कि सरकारी विद्यालाओं में सारी सुविधाएं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही। उन्होंने बताया कि अगर महिला शिक्षित होती है तो पूरे घर को अच्छे से संभाल लेती है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क बना हुआ है जहां बिना संकोच के महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने सरकारी लाभ लेकर आगे बढ़ रही महिलाओं के सोच, जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि खूब आगे बढ़िए।

उप विकास आयुक्त ने महिलाओं को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि बालिकाओं के शिक्षा स्वास्थ्य के लिए कल्याणकारी योजना चला रही है,जिसका नतीजा है बेटियां आत्मनिर्भर बन रही है और हर क्षेत्र अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यहाँ के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यहाँ के पाँच पंचायतों में खेल मैदान बनने का काम जारी है।

एडीएम श्री राजीव कुमार ने महिलाओं की आकांक्षाओं को जिलाधिकारी महोदय के सामने रखा। महिलाओं की माँग थी कि उनके यहाँ डिग्री कॉलेज नहीं जिस कारण यहाँ बच्चे पढ़ने के लिए पड़ोस के राज्य में जाने के लिए मजबूर है।

जिलाधिकारी द्वारा महिला संवाद में दीदियों के द्वारा उठाए गए बिंदुओं के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना और ग्राम परिवहन योजना चलाया गया है। इसमें वाहन क्रय करने में सरकार सब्सिडी देती है। उन्होंने महिलाओं से उक्त योजना का लाभ लेने का सुझाव दिया गया। आर्थिक विकास के लिए मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना की जानकारी सुलभ कराई गई। पंचायतों के वार्ड में नल-जल योजना को क्रियान्वित कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि आवास सर्वे का कार्य किया गया है। उसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा डिग्री कॉलेज की डिमांड स्वीकृत हो चुकी है। संवाद कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की माँग पर जानकारी दी कि सरकार द्वारा डॉक्टर की नियुक्ति जल्द ही की जा रही है। जिस कारण जल्द ही उनकी मांग पूरी होने की संभावना है। उन्होंने रोजगार के लिए जीविका समूह से कर्ज ले कर और पीएमएफएमई योजना का लाभ उठा कर अभिरुचि के अनुसार रोजगार करने की सलाह दी।Bihar News Women's dialogue program was organized in Koirpatti of Thakraha block

इस कार्यक्रम में संगीता निषाद ने जानकारी दी कि उन्होंने सरकार की मेघावृत्ति योजना का लाभ उठा कर स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है और उनकी तमन्ना है की डी.एल एड. प्रशिक्षण ले कर शिक्षक बने।
रीता चौधरी की आवाज़ में आत्मविश्वास था जब उन्होंने डीएम के सामने सरकारी बस की माँग रखी, ताकि ठकराहा के लोग सुरक्षित और समय पर जिला मुख्यालय तक पहुँच सकें। उनके साथ-साथ कई अन्य महिलाओं ने मांग रखी—लाइब्रेरी, कृषि यंत्र, कुटीर उद्योग, गन्ना अनुसंधान केंद्र, डेयरी यूनिट इत्यादि की और जिलाधिकारी ने हर बात को ना सिर्फ सुना, बल्कि ठोस आश्वासन भी दिया। कांति कुमारी की कहानी ने सबका दिल छुआ। औरंगाबाद की निवासी और ठाकराहा थाने में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी कांति कुमारी ने जब यह कहा कि “आरक्षण ने मुझे यह मौका दिया, लेकिन मेरी उड़ान अभी बाकी है… मैं सब-इंस्पेक्टर बनूंगी,” तो हर महिला की आँखों में सपना और गर्व दोनों चमकने लगे। इसी तरह अनिता राम, रम्भा देवी, गुलाबी देवी, गीता देवी, संजना देवी आदि महिलाओं ने सरकार से मिले विभिन्न लाभों से अवगत कराया तथा सरकार को साधुवाद दिया।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: BiharNews मौन भी देता है उत्तर — बेतिया में ‘उत्तर देता मौन’ काव्य-संग्रह का लोकार्पण साहित्यिक गरिमा का अनूठा क्षण बना
Next: आजमगढ़ अतरौलिया : भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

 

"Admission Open for session "2024-25"

Weather

LUCKNOW WEATHER

राशिफल

You may have missed

IMG-20260310-WA0083
  • Breaking News

भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
IMG-20260310-WA0076
  • Health
  • Latest News
  • Lucknow
  • UP News

उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Faizan missing case protest Patna Minority Commission Golden Das
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना

जनवाद टाइम्स 10 March 2026
Bettiah Ration Distribution Review Meeting
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न

जनवाद टाइम्स 10 March 2026

Latest News

  • भैंसही विद्यालय के 12 बच्चे अचानक बीमार, अस्पताल में भर्ती
  • उच्च शिक्षा के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट का बड़ा फैसला
  • पटना में मासूम फैजान को न्याय की मांग, अल्पसंख्यक आयोग के सामने गोल्डेन दास का धरना
  • बेतिया में राशन वितरण समीक्षा बैठक, डीएम बोले – लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न
  • Bihar News: बेतिया में भाकपा माले का अमेरिका–इजरायल विरोधी मार्च
  • Bihar News: राजापाकर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d