Prayagraj News:कार्यों की गुणवत्ता से नहीं किया जाएगा कोई समझौता, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Prayagraj News: There will be no compromise on the quality of work, action will be taken on negligence
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

 

माननीय मंत्री जी ने नैनी औद्योगिक क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण ।नैनी औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के साथ संवाद के बाद माननीय मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी जी ने उद्यमियों एवं अधिकारियों के साथ नैनी औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। जहां चल रहे विकास कार्यों की रफ्तार धीमी होने, नाला-नाली क्षतिग्रस्त होने, जलनिकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर न होने पर माननीय मंत्री जी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।Prayagraj News: There will be no compromise on the quality of work, action will be taken on negligence

माननीय मंत्री जी ने नैनी औद्योगिक क्षेत्र के गेट नंबर एक पर हो रहे गेट के निर्माण का निरीक्षण किया। निर्माण सामग्री के गुणवत्ता की जांच करते हुए कार्य में लापरवाही न करने और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उद्यमियों ने जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर न होने की शिकायत की। जिसकी वजह से बरसात के मौसम में जलभराव होता है। माननीय मंत्री जी ने मौके पर निरीक्षण किया तो कई स्थानों पर नाली बंद पाई गई। जिस पर माननीय मंत्री जी ने नाला-नाली की सफाई एवं मरम्मत कराते हुए जलनिकासी व्यवस्था को बरसात के पहले दुरूस्त कराने के निर्देश दिए।

Prayagraj News: There will be no compromise on the quality of work, action will be taken on negligence

गेट नंबर एक के पास ही वर्षों से बंद पड़ी निष्प्रयोज्य दुकानों को ध्वस्त कराने का आदेश मंत्री ने दिया। साथ ही सिंचाई विभाग को दी गई खाली भूमि को वापस लेने का भी निर्देश दिया। पार्कों की साफ-सफाई को बेहतर बनाने और सौंदर्याकरण का कार्य कराने के निर्देश भी माननीय मंत्री जी ने दिए।

Trending News