Prayagraj News:मा0 मंत्री की अध्यक्षता में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु समाधान दिवस का किया गया आयोजन

Prayagraj News: Samadhan Diwas was organized to solve the problems of entrepreneurs under the chairmanship of Hon'ble Minister
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी की अध्यक्षता में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु समाधान दिवस का आयोजन यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी प्रयागराज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ माननीय मंत्री जी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। माननीय मंत्री जी ने समाधान दिवस में आए एक-एक उद्यमियों की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम पूरी तरह आपके लिए तत्पर हैं, हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपकी समस्याओं का शीघ्रता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होगा।Prayagraj News: Samadhan Diwas was organized to solve the problems of entrepreneurs under the chairmanship of Hon'ble Minister

समाधान दिवस में औद्योगिक क्षेत्र नैनी के सरस्वती हाईटेक सिटी में बिसलेरी बोतल प्लान्ट की स्थापना हेतु 12.96 एकड़ भूमि का आवंटन पत्र मा0 मंत्री जी के कर-कमलों से निदेशक बिसलेरी को प्रदान किया गया है, जिसकी लागत लगभग 270 करोड़ रूपये है और प्लांट के क्रियाशील हो जाने पर लगभग 450 लोगो को रोजगार प्राप्त होगा। इसी क्रम में मा0 मंत्री जी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ जनपद बांदा के भूखण्ड सं0 बी-4 श्रीमती ममता गुप्ता, ई-15 श्री रिन्कू गुप्ता, ई-19 श्री मनोज कुमार एवं ई-20 श्री राम कृपाल सिंह की ईकाईयों को उत्पादन प्रमाण पत्र निर्गत, औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ जनपद बांदा के भूखण्ड सं0 डी-8 श्री अमित कुमार एवं एफ-12 श्रीमती सौम्या पाण्डेय के भूखण्डों का कब्जा प्रमाण पत्र निर्गत, औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ जनपद बांदा के भूखण्ड सं0 डी-9 मेसर्स गीतांक इण्डिया वेन्चर्स, डी-17 श्री विनोद कुमार त्रिपाठी, डी-18 श्री विनोद कुमार त्रिपाठी एवं जी-2 श्री रतन गोपाल गुप्ता के भूखण्डों को लीजडीह निष्पादित किया गया है। इसी क्रम में समाधान दिवस में सरस्वती हाईटेक सिटी परियोजना नैनी, प्रयागराज के आवासीय भूखण्ड संख्या बी-526 श्री अजित कुमार सिंह, बी-631 श्रीमती प्रीति सिंह एवं सी-222 श्री कृष्ण बिहारी तथा औद्योगिक क्षेत्र नैनी के जी-2 मेसर्स सेन्ट परसेन्ट फूड प्रोडक्टस प्रा0लि0 का भवन मानचित्र स्वीकृत किया गया।Prayagraj News: Samadhan Diwas was organized to solve the problems of entrepreneurs under the chairmanship of Hon'ble Minister

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, संवाद स्थापित करना और नीति सुधारों की दिशा में उद्योगों की सहभागिता को मजबूत बनाना है। मा0 मंत्री जी ने उद्यमियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं एवं मांगों का समाधान सुनिश्चित कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को उद्यमियों से सम्बंधित प्रकरणों में शीघ्रता के साथ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

मा0 मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश में उद्योगों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास एवं प्रदेश की आर्थिक उन्नति के लिए पूर्ण रूप से उद्यमियों के साथ है। उद्योगों एवं औद्योगिक क्षेत्रों के विकास में किसी भी स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जिस भी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही की शिकायत आएगी, उसके खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उद्यमियों ने मा0 मंत्री जी को बताया कि निवेश पोर्टल पर कई विषयों की विस्तृत जानकारी नहीं दी जाती है, जिसकी वजह से उद्यमी जो भी भुगतान कर रहे हैं, उसके पूरे मद की जानकारी उन्हें नहीं हो पाती है, जिस पर मंत्री नंदी ने निवेश पोर्टल पर विस्तृत जानकारी अपडेट किए जाने और निवेश मित्र पोर्टल को उद्यमियों के लिए और सहज व सरल बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।Prayagraj News: Samadhan Diwas was organized to solve the problems of entrepreneurs under the chairmanship of Hon'ble Minister

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री चर्चित गौड़, प्रधान महाप्रबन्धक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राजीव त्यागी, निदेशक बिसलेरी श्री वनकटा श्रीधर, प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री मनीष कुमार लाखा, अध्यक्ष पूर्वी उत्तर प्रदेश चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्री श्री विनय कुमार टण्डन, अध्यक्ष नैनी औद्योगिक संगठन श्री राजीव नैय्यर, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक संगठन श्री अरविंद राय, अध्यक्ष लघु उद्योग श्री संजय जैन, अध्यक्ष चैम्बर कॉमर्स श्री विनय टण्डन, चैम्बर आफ कामर्स इण्डस्ट्रीज नैनी श्री मोहित नैय्यर सहित बड़ी संख्या उद्यमीगण व अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

Trending News