Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-वैशाली में लगातार जारी महिला संवाद कार्यक्रम के चौदहवें दिन मौसम ने जैसे नई ऊर्जा भर दी

जनवाद टाइम्स 2 May 2025
Bihar News- On the fourteenth day of the ongoing Mahila Samvad program in Vaishali, the weather seemed to have filled it with new energy
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /हाजीपुर

मौसम के तापमान में आई कमी ने महिलाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया।जिले के सभी प्रखंडों में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग ली और बदलाव की इस मुहिम को नई गति दी।

Bihar News- On the fourteenth day of the ongoing Mahila Samvad program in Vaishali, the weather seemed to have filled it with new energy

बिहार सरकार द्वारा संचालित महिला संवाद अब एक व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप लेता नजर आ रहा है। अब तक वैशाली जिले के 567 ग्राम संगठनों में संवाद कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं, जिनमें करीब एक लाख चालीस हजार से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी रही और अपनी आवाज बुलंद की है।

इस पहल के जरिए महिलाओं ने न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की है, बल्कि अपनी समस्याओं को साझा कर उनके समाधान भी सुझाए हैं। महिलाएं अब अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित हो रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी ग्राम संगठनों में “महिला संवाद रथ” के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो और पुस्तिकाओं के जरिये महिलाओं तक पहुँचाई जा रही है।

प्रत्येक संवाद सत्र लगभग दो घंटे का होता है, जिसमें प्रारंभ के 45 मिनट में एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाती है। इस फिल्म के माध्यम से लाभकारी योजनाएं, साइकिल योजना, पोषाक योजना, जीविका से जुड़ी पहलें, तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाती है, ताकि गाँव स्तर तक महिलाएं इन योजनाओं से भली-भांति परिचित हो सकें और उनका लाभ उठा सकें।
इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा भेजा गया विशेष संदेश पत्र भी पढ़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस संदेश को सुनकर महिलाओं में गहरा उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ, और उन्होंने राज्य सरकार के प्रयासों और जनकल्याणकारी सोच की सराहना की।

Bihar News- On the fourteenth day of the ongoing Mahila Samvad program in Vaishali, the weather seemed to have filled it with new energy
महिला संवाद कार्यक्रम ने जिले के गाँव-गाँव में जागरूकता की अलख जगा दी ।

Post navigation

Previous: Agra News  : ट्री मैन की चेतावनी: “प्रकृति बचाओ, वरना विनाश तय है”
Next: BiharNews बैरिया गंडक दियारा से 3 मोटरसाइकिल सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.