Bihar News-महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रही है महिला संवाद कार्यक्रम

Bihar News- Mahila Samvad program is proving to be a milestone in the direction of women empowerment
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

 

महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में महिला को बताने एवं महिलाओं की सरकार से क्या अपेक्षाएं है, उसको संकलित कर उस पर नीतिगत निर्णय लेने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम की शुरुआत 18 अप्रैल से पूरे राज्य में हुई है।

Bihar News- Mahila Samvad program is proving to be a milestone in the direction of women empowerment

वैशाली जिला में 2468 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का संचालन हो रहा है।21 महिला संवाद रथ पूरे जिले में रहा है। ये गाड़ियाँ एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्म, सेल्फी पॉइंट, स्टैंडी, लीफ्लेट्स, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाओं से लैस है।एक गाड़ी प्रति दिन दो कार्यक्रम कर रही हैं। एक दिन में जिला में 42 कार्यक्रम हो रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी हुई एवं गैर जीविका की महिलाएं शामिल हो रही है।एक कार्यक्रम में प्रतिदिन लगभग 8 हजार महिलाएं शामिल हो रही हैं। कार्यक्रम का आज सातवें दिन 273 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यकम का आयोजन संपन्न हो चुका है, जिसमें 80 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया।Bihar News- Mahila Samvad program is proving to be a milestone in the direction of women empowerment

आज महिला संवाद का आयोजन जिला में कुल 42 स्थानों पर किया गया ,जिसमें 7800 से ज्यादा महिलाएं विभिन्न स्थानों पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई।ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी।इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।सुझावों को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है और उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है । आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा ताकि उसपर विचार कर नीतिगत निर्णय लिया जा सके ।

Bihar News- Mahila Samvad program is proving to be a milestone in the direction of women empowermentमहिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से महिलाओं को दी जा रही है । इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है । जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है । साथ ही माननीय मुख्यमंत्री का महिलाओं के नाम संदेश पत्र को भी सभी महिलाएं पढ़ रही है | इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपना अनुभव भी साझा कर रही है कि अमुक योजना से किस प्रकार उनके जीवन में परिवर्तन आया है ।संजू कुमारी आरक्षण के तहत बिहार पुलिस के पद पर नियुक्त हुई है। रौशन खातून को पोशाक राशि का लाभ मिला है । प्रीति कुमारी को कन्या उत्थान योजना का लाभ मिला है मीना देवी को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला है । खुशबू कुमारी को साईकिल योजना का लाभ मिला है । इसके अलावा महिलाओं की आकांक्षाएं भी संकलित हो रही है ।

Bihar News- Mahila Samvad program is proving to be a milestone in the direction of women empowerment प्रखंड चेहराकलां के वार्ड नंबर 8 में आरती देवी बताई कि मेरे आस पास की 50 महिलाओं को राशन कार्ड नहीं है, अतः सभी को राशन कार्ड मिलनी चाहिए ।वार्ड नंबर 11 की मुन्नी देवी अपने वार्ड में सड़क बनाने का मांग की है । वार्ड नंबर 11 की रुना देवी एक सिलाई केंद्र का मांग की है । वार्ड नंबर 10 की रीता देवी ने एक चिप्स फैक्ट्री का मांग की है । वार्ड नंबर 11 की बबिता देवी ने बताई कि गॉंव में एक होमियोपैथिक और आयुर्वेदिक अस्पताल खुले ।वार्ड नंबर 11 की सिम्पी देवी की आकांक्षा है कि एक पोखर हो ।

Trending News