Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिलाधिकारी ने की महिला संवाद अभियान की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 19 April 2025
IMG-20250418-WA0107
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत आज महिला संवाद की शुरुआत हुई है।महिला संवाद का मकसद सभी महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है और उनसे फीडबैक प्राप्त करना है।IMG 20250418 WA0107

आज माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सुबह महिला संवाद अभियान की शुरुआत की गई।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज , डीपीएम जीविका श्री वंदना कुमारी सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय के एनआईसी वीसी रूम से जुड़े रहे। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर एक वीडियो भी दिखाई गई।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद प्रभारी जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, डीपीएम जीविका एवं अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को प्रखंडों के लिए रवाना किया, जो गांव-गांव तक पहुंचेगा।

अभियान के पहले दिन आज 21 स्थान पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अगले 60 दिनों में इस अभियान के तहत जिला में कुल 2469 गांव में यह कार्यक्रम होगा।

खास बात यह है कि जागरूकता अभियान विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जाएंगे और वहां महिलाओं के साथ संवाद होगा।

महिला संवाद के तहत महिला सशक्तिकरण नीति 2015, शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, पोशाक योजना, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना, महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना सहित महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही दर्जनों योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है और महिलाओं से फीडबैक भी प्राप्त किया जा रहे हैं।IMG 20250418 WA0107

आज भगवानपुर प्रखंड के किरतपुर राजाराम और मियां भैरव ,बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर दौलतनगर, मोटालुक चेहराकला प्रखंड के असदपुर
मालभारा , मानसुनपुर हलैया, देसरी प्रखंड के देसरी, खोकसा बुजुर्ग, गोरौल प्रखंड के बेलवर रसूलचक, हाजीपुर प्रखंड के रंदाहा, बिशनपुर बलवाधारी गांव सहित 21 गांवों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें करीब 5000 महिलाओं ने भाग लिया।इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Post navigation

Previous: Bihar News माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा कर्ज़, उत्पीड़न और महिलाओं की बढ़ती आर्थिक असुरक्षा के खिलाफ भाकपा-माले ने किया प्रदर्शन
Next: Bihar News-राजापाकर– रात्रि में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.