Bihar News-राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के लोगों का जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने से लोगों में आक्रोश

Bihar News-Rajapakar-- People are angry due to non-issuance of birth and death certificates of people of various panchayats of the block area
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /राजापाकर

ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालय में नए सांख्यिकी पदाधिकारी निर्भय कुमार आजाद ने पिछले माह 18 मार्च को योगदान दिया है. लेकिन एक माह बीतने को हो गए सही से ससमय प्रखंड कार्यालय आते नहीं है।Bihar News-Rajapakar-- People are angry due to non-issuance of birth and death certificates of people of various panchayats of the block area

जिससे  लोगों का आवेदन कार्यालय में मोटा जमा है. लेकिन उसे पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही .अभी अप्रैल माह में बहुत सारे बच्चों का सरकारी विद्यालय में नामांकन हो रहा है।जिससे जन्म प्रमाण पत्र ससमय नहीं बनने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. एवं नामांकन ससमय नहीं होने से अनेक बच्चे जन्म प्रमाण पत्र के अभाव में नामांकित होने से वंचित हो जाएंगे. पिछले दिनों जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने को ले अनेक लोगों ने प्रखंड कार्यालय में हल्ला हंगामा भी किया था। फिर भी उसका कोई असर नहीं है .इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल से पूछे जाने पर बताया कि इस संबंध में शिकायतें मिली है।

Bihar News-Rajapakar-- People are angry due to non-issuance of birth and death certificates of people of various panchayats of the block area

जल्द समस्या का निदान कर लोगों का कार्य पूर्ण किया जाएगा. वहीं प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने जिला पदाधिकारी वैशाली से मांग किया है।कि ऐसे पदाधिकारी को यहां से हटाकर दूसरे पदाधिकारी को नियुक्त किया जाए ताकि लोगों को कार्य में सहूलियत हो।नहीं तो इसी तरह प्रखंड कार्यालय में प्रतिदिन हल्लाह हंगामा होगा जो ठीक नहीं है।

Trending News