Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-महिला संवाद कार्यक्रम 18 अप्रैल से पूरे जिला में

जनवाद टाइम्स 17 April 2025
Bihar News- Women's dialogue program in the entire district from April 18
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

महिला सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सरकार द्वारा महिला- विकास के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देने तथा इसे और प्रभावी और अपेक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए 18 अप्रैल 2025 से वैशाली सहित पूरे राज्य में महिला संवाद का आयोजन जीविका संपोषित ग्राम संगठनों में किया जा रहा है।Bihar News- Women's dialogue program in the entire district from April 18

आज इसकी जानकारी समाहरणालय सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि जिला में 2469 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसमें ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाएं , चाहे वे जीविका से जुड़ी हों या जीविका से न जुड़ी हो, संवाद कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं।

संवाद कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि जिन महिलाओं को अभी तक योजना विशेष का लाभ नहीं मिल पाया है, उसका लाभ उन्हें उपलब्ध कराया जा सके।

बेहतर योजना सूत्रण के लिए महिला संवाद में महिलाओं से मंतव्य और परामर्श भी प्राप्त किए जाएंगे।

18 अप्रैल को जिलाधिकारी हरी झंडी दिखाकर महिला संवाद के लिए 21 एलईडी गाड़ियों को प्रखंडों के लिए रवाना करेंगे।

डीडीसी ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के लिए आरक्षण, बिहार राज्य महिला सशक्तिकरण नीति 2015, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन, जीविका, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना आदि कई योजनों की जानकारी दी जाएगी।उन्होंने बताया कि महिला संवाद में जीविका दीदी अपनी सफलता की कहानी भी सुनाएंगी।महिलाओं द्वारा दी गई राय और सुझाव का डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाएगा।जिला स्तर पर कार्यक्रम के अनुश्रवण के लिए जीविका कार्यालय में एक कोषांग का गठन किया गया है।साथ ही प्रखंड स्तर पर भी इसका मॉनिटरिंग किया जाएगा।Bihar News- Women's dialogue program in the entire district from April 18

प्रेस वार्ता में जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्रीमती वंदना कुमारी, जीविका के कम्युनिकेशन मैनेजर श्री संतोष कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– बैकुंठपुर पंचायत के गंगाजल ग्राम में गंगाजल पोखरी के किनारे स्थित सड़क पर फरीदपुर से आ रहे एक टाटा एसी गाड़ी एक बच्चे को बचाने में पोखर में लुढक कर चली गई 
Next: Bihar News अपहृत छात्र के  दो हत्यारे गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.