अम्बेडकर नगर न्यूज- धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती, भव्य झांकी तथा डी.जे. के साथ निकली यात्रा

Ambedkar Nagar News- Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary was celebrated with great pomp, procession was taken out with grand tableau and DJ
Share News

संवाददाता- मदन गोपाल

अम्बेडकरनगर जनपद के विकास खण्ड- जहांगीरगंज अन्तर्गत ग्राम सभा- इटौरी बुजुर्ग तथा करौली लाठौरी एवं टण्डवा जलाल में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य झांकी डीजे के साथ निकली यात्रा । बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। जब जब जुल्मी जुल्म करेगा सत्ता की गलीयारों से चप्पा चप्पा गूंज उठेगा जय भीम के नारों से गांव में बड़े धूमधाम से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती मनाई गई।

IMG 20250415 WA0096आपको बता दें कि पूरे भारत देश में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वहीं कार्यक्रम गांव इटौरी बुजुर्ग एवं इटौरी खुर्द तथा करौली लाठौरी एवं टण्डवा जलाल में उपस्थित लोगों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर गांव के युवा व युवतियों डीजे के धुन पर थिरकते दिखे एवं महिलाओं ने भी बाबा साहेब की जन्म दिन पर सोहर गीत गाये ।

IMG 20250415 WA0099

डीजे की धुन पर महिलाएं भी खूब जमकर डांस किए। गांव के कार्यकर्ताओं के द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भव्य झांकी यात्रा निकाली गई। गाँव के युवाओं ने डीजे और ढोल के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान ‘बाबा साहब अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे। मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया वहीं गाँव इटौरी बुजुर्ग में ग्राम प्रधान बी. आर. अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ किया धूमधाम से मनाई गई जयंती।कार्यक्रम गांव के ही कार्यकर्ताओं के द्वारा जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम गांव के ही कार्यकर्ताओं के द्वारा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष ने बताया कि भीमराव रामजी अम्बेडकर, जिन्हें बाबा साहेब अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है इनका जन्म 14 अप्रैल, 1891वे को भारत के मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उनकी मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में हुई थी। उनकी माता का नाम भीमाबाई और पिता का नाम रामजी सकपाल था। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया । संपूर्ण समाज में उनकेज नहित कार्यों की तरफ आकृष्ट कराया। कहा कि बाबा साहब दलितों के पुरोधा तो थे ही साथ साथ सर्व समाज के हितों की रक्षा शिक्षा सुरक्षा नारी सम्मान नारी सशक्तिकरण व समतामूलक समाज की स्थापना जाति विहीन समाज को अग्रसर कर देश व समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान करने का कार्य किया है गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर देशभर के लोगों ने 14 अप्रैल के दिन बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने किया याद ।Ambedkar Nagar News- Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary was celebrated with great pomp, procession was taken out with grand tableau and DJ

इस मौके पर कार्यक्रम में इटौरी बुजुर्ग निवासी मदन गोपाल पत्रकार ग्राम प्रधान भुआल गौड़ , वकील, सुनील कुमार रोडवेज ड्राइवर, चंद्रशेखर, शिवाकांत, रामचेत, कालीचरन, रवि, टण्डवा जलाल प्रधान राजेश कुमार इत्यादि समस्त ग्रामवासियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Trending News