Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Bihar
  • Politics
  • Crime
  • Jobs
  • Business
  • Sports
  • Technology
  • Live
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News-मार्च में लगेंगे सभी 278 पंचायत में शिविर : डीएम 
  • Bihar News
  • Breaking News

Bihar News-मार्च में लगेंगे सभी 278 पंचायत में शिविर : डीएम 

जनवाद टाइम्स 2 March 2025

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News-Camps will be organised in all 278 Panchayats in March: DM

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

शिविर में कुल 282 आवेदन पड़े

प्राप्त सभी आवेदनों की त्वरित जांच एसडीएम करेंगे और रिपोर्ट देंगे : जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कहा कि भू विवाद समाधान शिविर का मकसद विवाद का समाधान करना तो है ही, साथ ही रैयतों और आम जन को यह भी जानकारी देना है कि ऐसे विवाद में सर्वप्रथम प्रत्येक शनिवार को थाना पर होने वाले शिविर में जाएं, जहां अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष इसका समाधान निकालने की कोशिश करते हैं। वहां भी आपको समाधान न दिखे, तो डीसीएलआर के पास जाएं, फिर एसडीएम के पास जाएं। आवश्यकता पड़ने पर आमजन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से भी मिलें। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।Bihar News-Camps will be organised in all 278 Panchayats in March: DM

आज आयोजित को भू समाधान शिविर में परिमार्जन, दाखिल खारिज, ऑनलाइन जमाबंदी, दखल कब्जा, लगान निर्धारण, जमाबंदी सुधार और मापी आदि से संबंधित कुल 282 आवेदन प्राप्त हुए।

इसमें हाजीपुर अनुमंडल से 205 आवेदन, महुआ अनुमंडल से 58 आवेदन तथा महनार अनुमंडल से 19 आवेदन प्राप्त हुए।

दाखिल खारिज से संबंधित सबसे ज्यादा 90 आवेदन प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को संबंधित अनुमंडलों के एसडीएम को इस निर्देश के साथ सौंपा कि इसकी जांच करते हुए त्वरित निराकरण करें। साथ ही रिपोर्ट भी दें।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं के निवारण के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है।

उन्होंने बताया कि मार्च महीने में जिला के सभी 278 पंचायत में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां ग्राम स्तर पर ही समस्याओं का निवारण किया जाएगा।

जिला प्रशासन इसका एक कैलेंडर जारी करने जा रहा है। इसमें उल्लेखित रहेगा कि किस दिन किस पंचायत में कैंप लगने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला में अभी एडीएम(निगरानी) का पद सृजित हुआ है। इनका नंबर है 77177 23220
इस नंबर पर कोई भी आमजन अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

कैंप में पुलिस अधीक्षक श्री ललित मोहन शर्मा, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार के साथ सभी अनुमंडलों के एसडीएम, डीसीएलआर, सभी अंचलाधिकारी और सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।Bihar News-Camps will be organised in all 278 Panchayats in March: DM

मौके पर हाजीपुर के माननीय विधायक श्री अवधेश सिंह भी मौजूद रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bihar News-हाजीपुर में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन
Next: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में भेड़ बकरियों में होने वाले पीपीआर बीमारी का टीकाकरण

 

राशिफल

You may have missed

etawah-rojgar-mela-2026.jpg
  • Education
  • Etawah

इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग

जनवाद टाइम्स इटावा 11 March 2026
Jubba Sahni Shahadat Diwas Vaishali Bihar News tribute program
  • Bihar News
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
Vaishali Kisan Gosthi Bihar News farmers seminar KVK Vaishali
  • Bihar News
  • Education
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल

जनवाद टाइम्स 11 March 2026
20260311_193401
  • Bihar News
  • Breaking News
  • West Champaran

Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला

जनवाद टाइम्स 11 March 2026

Latest News

  • इटावा में 18 मार्च को लगेगा बृहद रोजगार मेला, 50 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
  • Bihar News: वैशाली में अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
  • Bihar News: वैशाली में किसान गोष्ठी का उद्घाटन, 300 से अधिक किसान हुए शामिल
  • Betia News: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए बेतिया में थानाध्यक्षों का तबादला
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए विभाग ‘एक्शन मोड’ में, दवाओं की कमी और तकनीकी बाधाओं को दूर करने के सख्त निर्देश
  • बिहार न्यूज़: शेरे बिहार राम लखन सिंह यादव की 106वीं जयंती
  • Home
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d