Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी आमजन के लिए उपयोगी – अजय अग्रवाल

जनवाद टाइम्स 23 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी आमजन के लिए उपयोगी – अजय अग्रवाल
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर : महाकुंभ-2025 में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) द्वारा आयोजित ‘जनभागीदारी से जनकल्याण’ विषयक डिजिटल प्रदर्शनी का शनिवार को अपर महानिदेशक श्री अजय अग्रवाल ने अवलोकन किया। उन्होंने इस प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक, शिक्षाप्रद और जनोपयोगी बताया।Mahakumbha Nagar Prayagraj News : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी आमजन के लिए उपयोगी – अजय अग्रवाल

श्री अग्रवाल ने कहा कि इस डिजिटल प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की पिछले दस वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें नमो ड्रोन दीदी, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, विद्यांजली, आत्मनिर्भर भारत, स्किल इंडिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आज़ाद भारत के तीन नए कानून और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है। साथ ही, नारी सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

इस प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी को आकर्षक और प्रभावी बनाने के लिए एनामार्फिक वॉल, एलईडी टीवी स्क्रीन वॉल और होलोग्राफिक सिलेंडर जैसी नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया गया है, जिससे दर्शकों को योजनाओं की बेहतर जानकारी मिल रही है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी आमजन के लिए उपयोगी – अजय अग्रवाल

उन्होंने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा त्रिवेणी रोड, सेक्टर-1 में लगाई गई यह डिजिटल प्रदर्शनी 26 फरवरी 2025 तक आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां श्रद्धालु और आगंतुक इसका लाभ उठा सकते हैं।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News : फ्रांसीसी कलमकार व पूर्व यूएन पार्लियामेंटेरियन हर्वे जुविन ने महाकुम्भ में आयोजित ग्लोबल कुम्भ समिट में की शिरकत, मानवता के सबसे बड़े समागम में आकर खुद को माना धन्य
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगम में लगाई पावन डुबकी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.