Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

COVID-19: यूपी में कोरोना की पहुच 74 जिलों तक, 24 घण्टे में 109 नए मरीज, 80 की अब तक मौत

जनवाद टाइम्स 12 May 2020

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG_20200512_100501

 

मनोज कुमार राजौरिया :  सोमवार को बलिया व अम्बेडकर नगर जिलों को भी कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है।  इस तरह अब 75 में से 74 जिलों में कोरोना के मरीज पाए जा चुके हैं।  ललितपुर में  पिछली नौ मई को एक ही कोरोना मरीज संक्रमित पाया गया था। उसकी सोमवार को मौत हो गई। इस तरह प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 80 मौतें हो चुकी हैं। कोरोना पॉजिटिव के 109 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें अकेले आगरा के ही 14 हैं।
सोमवार को लखनऊ में कोई पॉजिटिव केस नहीं पाया गया। इस तरह अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 3573 तक पहुंच गई है। सोमवार को 105 मरीज ठीक होकर घर वापस चले गए। अब तक 1758 मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुके हैं। अब तक तबलीगी जमात के 1184 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।
बीते 24 घंटों में आगरा में 14 , गाजियाबाद में चार, नोएडा में छह, लखीमपुर में एक, वाराणसी में तीन, जौनपुर में तीन,बागपत में एक, मेरठ में 13 , बुलंदशहर में पांच, बस्ती में तीन, गाजीपुर में एक, हाथरस में 10, रायबरेली में एक, औरैया में तीन, बाराबंकी में पांच, सीतापुर में पांच, प्रयागराज में एक, मथुरा में दो, रामपुर में तीन, अमरोहा में एक, संभल में दो, कन्नौज में तीन, संतकबीरनगर में  एक, मैनपुरी में एक, गोंडा में छह, अलीगढ़ में दो, जालौन में एक,  झांसी में एक, कानपुर देहात में एक, सिद्धार्थनगर में दो,  फतेहपुर में एक, बलिया में एक और अम्बेडकरनगर में दो के साथ 109 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना वायरस की वजह से अब तक 80  मौतें हो चुकी हैं। अब तक हुई 80 मौतों में से सबसे ज्यादा आगरा में 24 हुई हैं। इसके बाद मेरठ  में 13 मौतें हुई हैं। मुरादाबाद में सात मौतें हुई हैं।  कानपुर में छह मौतें हुई हैं। मथुरा में चार मौत हुई हैं। फिरोजाबाद में चार और अलीगढ़ में तीन मौत हुई हैं। झांसी, नोएडा  और गाजियाबाद में दो-दो मौत हुई हैं। लखनऊ, अमरोहा, वाराणसी, बस्ती, बुलंदशहर,श्रावस्ती, बरेली, कानपुर देहात, मैनपुरी, बिजनौर, एटा, प्रयागराज और ललितपुर  में एक-एक मौत हुई है।
सोमवार को 105 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक  3573 संक्रमित मरीजों  में से  1758 ठीक होकर घर वापस चले गए हैं। इनमें आगरा के 326, लखनऊ  के 202, गाजियाबाद के 75, नोएडा के 135 , लखीमपुर के चार, कानपुर नगर के 94, पीलीभीत के चार, मुरादाबाद के 90, वाराणसी के 45, शामली के 27, जौनपुर के आठ, बागपत के 16, मेरठ के 66, बरेली के सात, बुलंदशहर के 51, बस्ती के 24,हापुड़ के 22, गाजीपुर के छह, आजमगढ़ के आठ, फिरोजाबाद के 89, हरदोई के दो, प्रतापगढ़ के छह, सहारनपुर के 150, शाहजहांपुर का एक, बांदा में तीन, महाराजगंज के छह,हाथरस के चार, मिर्जापुर के तीन, रायबरेली के 35, औरैया के 12, बाराबंकी का एक, कौशाम्बी के दो, बिजनौर के 26, सीतापुर के 21, प्रयागराज का चार, मथुरा के नौ, रामपुर के 20, बदायूं के 16, मुजफ्फरनगर के 19, अमरोहा के 26 , भदोही का एक,कासगंज के तीन, इटावा के दो, संभल के 13, उन्नाव का एक, कन्नौज के सात, संतकबीरनगर के 15, मैनपुरी के चार, गोंडा के  दो, मऊ का एक, एटा के तीन, सुलतानपुर का तीन, अलीगढ़ के 22 , श्रावस्ती के तीन, बहराइच के नौ, बलरामपुर का एक, अयोध्या का एक, और महोबा के दो हैं।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: मौसम : प्रदेश में आज धूल भरी आंधी के आसार, बारिश की आशंका
Next: 69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 146060 अभ्यर्थी पास

 

राशिफल

News Archive

Screenshot_20260326_182955_Google
  • Breaking News
  • Ambedkar Nagar
  • Uttar Pradesh

UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
IMG-20260326-WA0007
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 26 March 2026
पश्चिमी चंपारण में LPG छापेमारी के दौरान जब्त गैस सिलेंडर
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति

जनवाद टाइम्स 26 March 2026

Latest News

  • UP News : अम्बेडकरनगर CHC में कंप्यूटर ऑपरेटर पर अवैध वसूली के आरोप, सीएम से जांच की मांग
  • Bihar News: डीएम तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में रामनवमी बैठक
  • Bihar News: एसपी ने किया सदर-2 बेतिया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण
  • Bihar News: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति
  • Agra न्यूज़:आगरा: डॉली ‘ज’ पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी दीक्षांत समारोह व रिपोर्ट कार्ड वितरण, नन्हे छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d