Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे यात्री रखें विशेष ध्यान, पढ़ें रेलवे की नई गाइडलाइंस

जनवाद टाइम्स 11 May 2020
IMG_20200511_221807
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया : कोरोना लॉकडाउन के कारण जिस रेल की रफ्तार रुक गई थी, वह अब फिर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तैयार है। भारतीय रेल के मुताबिक, 12 मई से देश के 15 प्रमुख शहरों के लिए नई दिल्ली जंक्शन से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग आज यानी सोमवार से शुरू हो गई है।

IMG 20200511 221807

कोरोना के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई है। ट्रेन से लेकर स्टेशन तक पर भीड़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। नई दिल्ली जंक्शन की बात करें तो सिर्फ पहाड़गंज की तरफ से ही एंट्री मिलेगी।
आइए जानते हैं कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे की नई गाइडलाइंस:
>> स्पेशल ट्रेन में सिर्फ थर्ड एसी और फर्स्ट एसी कोच होंगे।
>> सिर्फ ई टिकट के जरिए ही यात्रा होगी, जो कि IRCTC के वेबसाइट के जरिए आप ले सकते हैं।
>> यात्री सिर्फ सात दिन एडवांस में टिकट बुक करा सकते हैं।
>> यात्रियों को अपने लिए खाना और पानी खुद लाना होगा।
>> यात्रियों के ट्रेन की समय से कम से कम 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना अनिवार्य होगा।
>> नई दिल्ली स्टेशन से जिनकी ट्रेन है, उन्हें यह भी ध्यान रखना होगा कि स्टेशन पर एंट्री केवल पहाड़गंज साइड से ही मिलेगी।
>> यात्रा के दौरान रेलवे की तरफ से कंबल और तौलिए नहीं दिए जाएंगे।
>> सिर्फ और सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले ही यात्रा कर पाएंगे।
>> यात्रियों को यात्रा और स्टेशन पर आने के समय कवर या फेस मास्क का उपयोग करना होगा।
>> स्टेशन और ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है।
>> गंतव्य पर पहुंचने के बाद यात्रियों को स्थानीय सरकार द्वारा तय हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
>> प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री नहीं होगी।

IMG 20200511 WA0034

IMG 20200511 WA0033

IMG 20200511 224618

आपको बता दें कि रेलवे के द्वारा 12 मई से नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ने वाली इन ट्रेनों को विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जाएगा।

Post navigation

Previous: Corona Update UP : यूपी में 20 से 40 उम्र के युवा सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव
Next: 69000 शिक्षक भर्ती रिजल्ट : आज सुबह 11 बजे जारी होगा परिणाम, खत्म होगा 4 लाख उम्मीदवारों का इंतजार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.