Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News- श्री श्याम आस्था परिवार का वार्षिकोत्सव 4 नवंबर को, सजेगा श्याम संकीर्तन का दरबार

जनवाद टाइम्स 26 September 2024
Agra News- Annual celebration of Shri Shyam Aastha Parivar on 4th November, Shyam Sankirtan Darbar will be organized
Share News
       

संवाददाता इंद्रेश चतुर्वेदी

आगरा। भव्य और दिव्य सजेगा श्री श्याम दरबार, बहेगी आस्था की स्वर लहरियां, इत्र वर्षा के मध्य झूमेगी भक्ति, अलौकिक होगा बाबा का श्रृंगार। भक्ति की उमंग के साथ आयोजित होगा श्री श्याम आस्था परिवार खाटूधाम का वार्षिकोत्सव। बुधवार को वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन आयोजन का उद्घोषणा समारोह एवं साधारण सभा आयोजित की गई।

Agra News- Annual celebration of Shri Shyam Aastha Parivar on 4th November, Shyam Sankirtan Darbar will be organized

संस्थापक अमित अग्रवाल और संरक्षक वीरेंद्र मेड़तवाल ने बताया कि संस्था एक दशक से अधिक समय से गौ सेवा और मानव सेवा संग श्री खाटूश्याम की भक्ति के लिए समर्पित है।
अध्यक्ष राहुल बंसल ने बताया कि 04 नवंबर को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्री श्याम तीज महोत्सव के रूप में वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा।कोषाध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि आयोजन में श्री श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग दर्शन होंगे। बाबा का खजाना लुटेगा।
उपाध्यक्ष अजय बंसल और नितेश अग्रवाल मई वाले ने बताया कि आयोजन में भक्तिमय स्वरलहरी का प्रवाह शीतल पाण्डेय और अंकित गोयल दिल्ली, मनोज शर्मा ग्वालियर, अंजली द्विवेदी बरेली, मारूति नन्दन शर्मा बरेली और इशिता शर्मा पलवल करेंगी।
महामंत्री दिव्या मेड़तवाल के अनुसार पुष्प एवं इत्र की वर्षा होगी और श्याम रसोई की व्यवस्था होगी। कार्यक्रम दोपहर 12 से आरंभ हो जायेगा।
राजीव त्रिपाठी ने बताया कि आयोजन की उद्घोषणा के बाद सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई। सदस्यों द्वारा श्याम प्रेमियों को आयोजन का आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर महासचिव आयुष जैन, डॉ टीएन अग्रवाल, यश, विपिन, सुमित, सहित मिढ़ाकुर, फतेहपुर सीकरी, किरावली, फिरोजाबाद के श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।Agra News- Annual celebration of Shri Shyam Aastha Parivar on 4th November, Shyam Sankirtan Darbar will be organized

फ़ोटो कैप्शन: वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आयोजित साधारण सभा में वार्षिकोत्सव की उद्घोषणा करते श्री श्याम आस्था परिवार खाटूधाम के संरक्षक वीरेंद्र मेड़तवाल, संस्थापक अमित अग्रवाल, अध्यक्ष राहुल बंसल आदि।

Post navigation

Previous: Agar News- शहर में 10 दिन से नही आया पानी कांग्रेसी नगर निगम नहाने, बर्तन, कपड़े धोने पहुंचे
Next: Agra News- सोनी परिवार मेरी हत्या कर हड़पना चाहता है जमीन न्याय नहीं मिला तो परिवार संग करुँगी आत्महत्या : ओमवती

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.