Agra News- 20 सितंबर तक देश में 4 करोड़ और अकेले उत्तर प्रदेश में भाजपा के बन गए 1 करोड़ सदस्य

Agra News- 20 सितंबर तक देश में 4 करोड़ और अकेले उत्तर प्रदेश में भाजपा के बन गए 1 करोड़ सदस्य
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के अंर्तगत घर घर सदस्यता अभियान भाजपा महानगर आगरा के रामबाग मंडल के बूथ नंबर 147/148 में *राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष* की उपस्थिति में क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह,महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक एत्मादपुर धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में चलाया गया।

Agra News- 20 सितंबर तक देश में 4 करोड़ और अकेले उत्तर प्रदेश में भाजपा के बन गए 1 करोड़ सदस्य

बी एल संतोष जी ने गुलाब नगर की घनी बस्ती में सभी घरों के एक एक सदस्य को मिस्ड कॉल करवाकर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।सभी ने पुष्प मालाओं,गुलाब की पत्तियों से सभी भाजपा टोली का स्वागत किया।सभी ने प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद किया और भाजपा सरकार की जन उपयोगी योजनाओं से उनका जीवन बदलने के लिए आभार प्रकट किया।सभी वर्ग, जाति और उम्र के निवासियों ने सदस्यता ग्रहण की।
घर घर सदस्यता अभियान के बाद फतेहाबाद स्थित क्लार्क्स शिराज होटल में भाजपा के जनप्रतिनिधि, ब्रज क्षेत्र,जिला और महानगर कार्यकारिणी ,जिला पंचायत सदस्य,पार्षद गणों की बैठक आयोजित हुई।बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल सन्तोष,प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रताप चौहान ,क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य,ब्रज क्षेत्र प्रभारी सन्तोष सिंह,जिला अध्यक्ष गिराज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन,आदि ने किया।दीप प्रज्वलन के बाद वंदे मातरम् गान से बैठक का आरंभ हुआ।क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज दुर्विजय शाक्य ने सभी मंचासिन अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।उद्घाटन भाषण में बैठक को संबोधित करते हुए *दुर्विजय शाक्य ने कहा* कि पूरे ब्रज क्षेत्र के एक एक बूथ पर कार्यकर्ता घर घर जाकर सदस्यता अभियान में जुटे है और प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए लक्ष्य को पूरा करने के लिए संकल्पित है। *बी एल संतोष जी* ने सभी से परिचय लिया और सदस्यता अभियान में सभी से अपना अपना योगदान और दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी के शुभारंभ करने के बाद देश के हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता इस विशाल सदस्यता अभियान में जुटे है और भाजपा सरकार द्वारा कश्मीर में धारा 370 एवं 37 A हटाने,घर घर जल,घर घर आवास,घर घर उज्ज्वला गैस,फ्री राशन,आयुष्मान,बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर,हवाई जहाज,वंदे भारत ट्रेन,सुविधाजनक बस सेवा ,मुद्रा लोन,महिलाओ का सम्मान,बेहतर कानून व्यवस्था,बेहतर शिक्षा व्यवस्था आदि अनेक योजनाओं की वजह से भाजपा से जुड़ने के लिए लालायित हैं।सभी कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधि बस एक बार दरवाजा खटखाएंगे तो एक बड़ी संख्या में देश वासी भाजपा परिवार का हिस्सा बन जायेंगे।लक्ष्य की और सफलता से बढ़ रहे कार्यकर्ताओ की सराहना की और महिलाओ और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया।

Agra News- 20 सितंबर तक देश में 4 करोड़ और अकेले उत्तर प्रदेश में भाजपा के बन गए 1 करोड़ सदस्यबैठक में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बी एल सन्तोष,प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रताप चौहान, दुर्विजय शाक्य,संतोष सिंह,जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह महानगर अध्यक्ष भानु महाजन,राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया,एमएलसी विजय शिवहरे,विधायक अंजुला माहौर,विधायक बाबूलाल,विधायक धर्मपाल सिंह,विधायक छोटे लाल वर्मा,विधायक भगवान सिंह कुशवाह,लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग,अनिल चौधरी,शिव कुमार प्रमुख,मनोज गर्ग ,राजकुमार गुप्ता,संतोष कटारा,महेश शर्मा,राहुल सागर,नीरज गुप्ता,संजय अरोरा,राजेश अग्रवाल,नवीन गौतम रोहित कत्याल,स्वीटी कालरा,मनवीर चौहान,पंकज सचदेवा ,सुधीर राठौर,मनीष अवस्थी,बॉबी लाले,आदि उपस्थित रहे।

Trending News