Bihar News-डीएम – एसपी ने की मंडल कारा में औचक छापामारी

Bihar News-DM-SP conducted a surprise raid in the divisional jail
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर ।

चप्पे- चप्पे की ली गई तलाशी।
हाजीपुर, 19 सितंबर।
हाजीपुर में आज गुरुवार की सुबह मंडल कारा में जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।
अचानक निरीक्षण से जेल प्रशासन एवं कैदियों के बीच हड़कंप मच गई।

Bihar News-DM-SP conducted a surprise raid in the divisional jail
छापामारी के दौरान तकरीबन दो घंटे तक जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई ।सभी बंदी कक्ष, उच्च सुरक्षा कक्ष एवं संपूर्ण कारा परिसर की सघन तलाशी ली गई । उनके साथ एसडीएम,हाजीपुर, कारा अधीक्षक तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ करीब 110 पुलिसकर्मी थे

Bihar News-DM-SP conducted a surprise raid in the divisional jail
छापामारी में कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई है।कारा अधीक्षक को निदेशित किया गया कि कैदियों की बेहतर ढंग से निगरानी की जाती रहे ।

Trending News