Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार/समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 18 July 2024
Prayagraj News: District level advisory/review committee meeting concluded under the chairmanship of District Development Officer  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार/समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20240717 WA0118 बैठक में जिला विकास अधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना, ऋण-जमानुपात, किसान क्रेडिट कार्ड, वित्तीय समावेशन योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।

Prayagraj News: District level advisory/review committee meeting concluded under the chairmanship of District Development Officer

 
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी ने शाखा स्तर पर लम्बित समस्त आवेदन पत्रों का शीघ्रता के साथ निस्तारण करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यदि निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या आयें, तो डीआईसी को समस्या से अवगत कराते हुए उसका निस्तारण ससमय करा लिया जाये। किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर किसान परिवार में कम से कम एक केसीसी होना चाहिए। उन्होंने बैंको को अधिक से अधिक लोगो को किसान क्रेडिट कार्ड निर्गत करते हुए जनपद को केसीसी से संतृप्त किए जाने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा में कई शाखाओं में योजनान्तर्गत लम्बित आवेदन पत्रों पर उन्होंने आवेदन पत्रों का शीघ्रता के साथ निस्तारण कराते हुए पात्र पथ विक्रेताओं को ऋण वितरित किए जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News: District level advisory/review committee meeting concluded under the chairmanship of District Development Officer

  ऋण-जमानुपात को बढ़ाने के लिए योजनाओं के अन्तर्गत अधिक से अधिक पात्र लोगो को ऋण दिए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी बैंको को ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगो को कैसे लाभान्वित कराया जा सकता है, के लिए कार्ययोजना बनाये जाने के लिए कहा है। बी0सी0 सखियों को और सशक्त बनाये जाने के लिए भी कहा है। इस अवसर पर एलडीएम, उद्यान अधिकारी ममता मिश्रा सहित सभी बैंको के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :कला, निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण का दिया गया संदेश
Next: Prayagraj News :वित्तीय वर्ष 2024-25 में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेड में आवेदन करने वाले आवेदक वास्तविक अभिलेख के साथ 19 जुलाई तक कार्यालय में उपस्थित हो

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.