Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : डीबीए इटावा के नये पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ ।

जनवाद टाइम्स इटावा 14 July 2024
Etawah News: Oath was administered to the new officials of DBA Etawah.
Share News
       

संवाददाता, आशीष कुमार

इटावा : डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन इटावा के नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को इंद्रागांधी पार्क स्थित कचहरी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति व प्रशासनिक जज शमीम अहमद व विशिष्ट अतिथि बार कॉन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़,सदस्य बार कॉन्सिल उ.प्र.पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह,जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश,पूर्व अपर महाधिवक्ता राज बहादुर सिंह यादव,एल्डर्स कमेटी के सदस्य शांति स्वरूप पाठक,प्रेम शंकर शर्मा,रविन्द्र दुबे,रमाशंकर चौधरी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीबीए अध्यक्ष चंद्र शेखर प्रसाद सिंह गौर ने की।

संचालन विद्या राम भारती व रूपेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया।सर्व प्रथम शपथ नये अध्यक्ष अनिल कुमार गौर एडवोकेट,महामंत्री देवेंद्र पाल को मुख्य अथिति ने शपथ दिलाई उसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह,कोषाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा,उपाध्यक्ष शशि वाला चतुर्वेदी, मनोज कुमार,कनिष्ठ उपाध्यक्ष शिवम सेगर,गजेंद्र चौधरी आदि को बार कॉन्सिल उ.प्र.अध्यक्ष ने शपथ दिलाई संयुक्त मंत्री सुभाष राजपूत,अनिल कुमार,संदीप अग्रवाल को जिला जज ने शपथ दिलाई इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य व कनिष्ठ सदस्यों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अथिति श्री अहमद ने अपने संबोधन के कहा कि इटावा के न्यायिक अधिकारी अधिवक्ताओं की बात सुने और जल्द मुकदमों का डिस्पोजल करें जूनियर अधिवक्ता भी कचहरी में बड़ी उम्मीद के साथ आते है कि हम भी बहुत बड़े वकील बनेंगे जूनियर अधिवक्ताओं की बात सुने और उनका जो भी मुकदमों से संबंधित कार्य हो वह जल्द करें।किसी भी अधिवक्ता का कार्य पेंडिग ना करें जो भी डिस्पोजल करना हो जल्द करें और कहा बार और बेंच में सामंजस्य बना रहे एक दूसरे के बिना नहीं चल सकती अंत में सभी नये पदाधिकारियों को बधाई दी।

बार कॉन्सिल के अध्यक्ष ने इटावा बार की तारीफ की औए सभी नये पदाधिकारियों को बधाई दी।अध्यक्ष अनिल कुमार गौर ने कहा आप लोगो ने हमको दुबारा चुना में आप सबका बहुत शुक्र गुजार हूँ मैं अपने अधिवक्ता साथियों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।डी.बी.ए. महामंत्री ने सभी अतिथियों व अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। चंद्र शेखर प्रसाद गौर ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।उक्त कार्यक्रम में सिविल अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता,महामंत्री राजेश राजपूत,हर विलास दोहरे,बृजेन्द्र बहादुर सिंह,राहुल कुमार शाक्य,अनिल कुमार वर्मा,जे.एम.राठौर,मनोज कुमार शाक्य,अरविन्द प्रताप सिंह,मोहित भदौरिया,हैप्पी ठाकुर,वेद प्रकाश शर्मा, मनोज गौर,अक्षय राज सिंह भदौरिया,ज़ुबैर तैमूरी,मैराज अली खान, राम सरन यादव,हंसमुखी,काशिफ़ा नाज़,मदीना सिद्दीकी,प्रीति चौहान,निधि पाल,राजेश प्रजापति,तुलाराम राजपूत कार्यालय लिपिक व सचिन पाल आदि काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : नगर पंचायत की लापरवाही के कारण लोग पानी के लिए परेशान
Next: Etawah News : निर्वाण लाडू अर्पित कर नेमिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.