Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-बच्चे अपनी मजबूती, कमजोरी, अवसर और चुनौतियों को जाने और आगे बढ़े: डीएम 

जनवाद टाइम्स 29 June 2024
Bihar News-Children should know their strengths, weaknesses, opportunities and challenges and move forward: DM
Share News
       

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

जीवन में सफलता के लिए अनुशासन जरूरी : एसपी

प्रभात खबर ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह, 2024

वैशाली जिला में अच्छे अंक से मैट्रिक और इंटर परीक्षा में सफल सैकड़ों बच्चे किए गए सम्मानित

जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज जिला के युवा प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नैतिक मूल्यों में सबसे बड़ा है ईमानदारी – पढ़ाई के प्रति ईमानदारी, अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी, अपने माता-पिता के प्रति ईमानदारी। उन्होंने कहा कि बच्चे अपनी मजबूती, कमजोरी, अवसर और चुनौतियों को जाने और जीवन में आगे बढ़े।

Bihar News-Children should know their strengths, weaknesses, opportunities and challenges and move forward: DM

पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। समयबद्ध तरीके से नियमित दिनचर्या बनाकर बच्चे अध्ययन करें तो सफलता जरूर मिलेगी। डीएम और एसपी आज प्रभात खबर द्वारा हथसरगंज, हाजीपुर में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह, 2024 का संयुक्त रूप से उद्घाटन के बाद छात्र- छात्राओं से रूबरू थे। आज के आयोजन में अच्छे मार्क्स से मैट्रिक और इंटर परीक्षा उत्तीर्ण सैकड़ो युवाओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है,जहां के हरेक जिला में इंजीनियरिंग कॉलेज है। अभी हाल ही में आईआईटी, मुंबई में आयोजित एक आयोजन में बिदुपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चों ने रोबोट बनाकर बड़ा नाम कमाया। उन्होंने कहा कि अध्यनशील बच्चे मोबाइल से दूर ही रहे तो अच्छा है। ऐसे बच्चे भविष्य में जरूर अच्छा करेंगे।
डीएम ने इस अवसर पर मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे बेस्ट सरकारी स्कूल तथा बेस्ट निजी स्कूल के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आयोजित कराएं – गणित का या किसी अन्य विषय का भी। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में अच्छा कीजिए, माता-पिता का सम्मान कीजिए और खुश रहिए।

Bihar News-Children should know their strengths, weaknesses, opportunities and challenges and move forward: DM
पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के मन में एक प्रतियोगिता का भाव जगता है। बच्चों में नैतिक मूल्यों का होना बहुत जरूरी है। समय के महत्व को समझें ,एक रूटीन बनाकर पढ़े ,अनुशासित रहें तो सफल जरूर होंगे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री वीरेंद्र नारायण, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज निर्माणाधीन पंचायत भवन की लिंटर भरभरा कर गिरी, बाल बाल बचे मजदूर, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल।
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने हमले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.