Bihar news अविलंब खत्म कराए पक्की फुलवारी और आशा नगर में जलजमाव:गरिमा

Bihar news Waterlogging in Pucca Phulwari and Asha Nagar should be removed immediately: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में सुव्यवस्थित जल निकासी और शहरी क्षेत्र को जल जमाव से मुक्त बनाने के मुद्दे पर नगर पार्षद गण की विशेष बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। नगर निगण के सभागार में संपन्न बैठक की अध्यक्षता नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में महापौर ने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव के कारण सैकड़ों परिवारों और राहगीरों को भी पक्की फुलवारी और आशा नगर में बीते एक साल से बनी जलजमाव की स्थिति के कारण काफ़ी परेशानी हो रही है। बार बार के आदेश के बावजूद समस्या का स्थाई निदान नहीं निकल पाया है।श्रीमती सिकारिया ने कहा कि समस्या से पीड़ित स्थानीय निवासियों की लिखित मांग और बवेला मचाने पर भी समस्या का निदान नहीं हो सका है।Bihar news Waterlogging in Pucca Phulwari and Asha Nagar should be removed immediately: Garima

पैमाइस नहीं होने के कारण अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। तब मेयर ने कहा कि विभागीय पत्रांक 1231 मे विभाग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि ki अतिक्रमण के कारण जल निकासी मे बाधा आ रही है तो अविलम्ब अतिक्रमण हटाया जाय। महापौर ने इसको अविलंब खत्म कराए जाने का सख्त आदेश दिया। वही नगर आयुक्त ने एक ही अमीन होने से कार्य की गति प्रभावित होने के साथ सफाई संसाधनों की कमी और भाड़े पर या आउट सोर्सिंग से सफाई संसाधन लेने पर रोक की बात कही। इस जबाव पर कड़े शब्दों में सवाल खड़ा करते हुए नगर आयुक्त से पूछा गया कि कुछ ही माह पूर्व खरीदे जाने के बाद खराब हो गए, टीपर हो पोकलेन मशीन, अनेक ई रिक्शा आदि की मरम्मती आखिर इतनी देरी से क्यों कराई जा रही है।

Bihar news Waterlogging in Pucca Phulwari and Asha Nagar should be removed immediately: Garimaइसका समर्थन करते हुए सशक्त समिति सदस्य मनोज कुमार, दीपक कुमार, इंद्रजीत यादव सहित आधे दर्जन से भी अधिक अन्य नगर पार्षद गण ने भी हंगामा किया। बैठक की चर्चा में ज्यादातर नगर पार्षद गण ने हिस्सा लिया।

Trending News