Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिले के चार बच्चों को मिलेगा बाल हृदय योजना का लाभ

जनवाद टाइम्स 25 June 2024
Bihar news: Four children of the district will get the benefit of Bal Hriday Yojana
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

हृदय रोग से ग्रसित जिले के चार बच्चों को बाल हृदय योजना का लाभ मिलने वाला है। पश्चिम चम्पारण जिले के नितेश कुमार, दिपेन्द्र कुमार (नरकटियागंज), अनुष्का कुमारी (लौरिया) और किरण कुमारी (मैनाटॉड) अपने-अपने अभिभावक के साथ इलाज के लिए पटना भेजे गये।Bihar news: Four children of the district will get the benefit of Bal Hriday Yojana

इन्हें आज सुबह एम्बुलेंस से आईजीआईसी, पटना भेजा गया है। वहाँ इन बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कई तरह की जाँच की जाएगी। उनका डाटा तैयार कर उसके बाद मुख्यमंत्री बाल ह्रदय योजना अन्तर्गत हवाई जहाज से श्री सत्य साईं हॉस्पिटल, अहमदाबाद भेजा जाएगा।Bihar news: Four children of the district will get the benefit of Bal Hriday Yojana

सिविल सर्जन, डॉ0 श्रीकांत दुबे एवं आरबीएस के डीसी रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के सभी 18 प्रखंडों के सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र पर आरबीएसके चिकित्सकों द्वारा कैंप लगाकर बच्चों की स्क्रीनिंग की जाती है।

इसमें ह्रदय रोग से पीड़ित, कटे होंठ, कॉक लियर इम्प्लांट, क्लब फुट समेत अन्य 43 तरह के रोग से ग्रसित बच्चों की खोज कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु भेजा जाता है। इलाज के दौरान रहने, खाने, इलाज की सभी व्यवस्था के साथ ही हवाई जहाज का टिकट भी मुफ्त दिया जाता है।

डीपीएम, अमित अचल ने बताया कि बीमार बच्चों को चिह्नित करने के लिए आरबीएसके टीम द्वारा जरूरी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। शून्य से छह साल तक के बच्चों में रोग का पता लगाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र तथा छह से 18 साल तक के बच्चों में रोग का पता लगाने के लिए विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन नियमित अंतराल पर किया जाता है।Bihar news: Four children of the district will get the benefit of Bal Hriday Yojana

उन्होंने कहा कि किसी तरह की गंभीर बीमारी के लक्षण हो तो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता या स्वास्थ्य विभाग की टीम को जरूर बताएं ताकि चिह्नित कर बच्चों का इलाज कराकर उन्हें स्वस्थ किया जा सके।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज बलिदान दिवस पर रानी दुर्गावती के चित्र पर पुष्प अर्पितकर लोगों ने किया याद
Next: Bihar news अविलंब खत्म कराए पक्की फुलवारी और आशा नगर में जलजमाव:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.