Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-वैशाली जिला में शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव 

जनवाद टाइम्स 22 June 2024
Bihar News-वैशाली जिला में शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव 
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

239 विद्यालयों में हैंडवाशिंग स्टेशन निर्मित

कंप्यूटर ज्ञान के लिए स्कूलों में आईसीटी लैब।

बच्चों को खेलने के लिए खेल मैदान को विकसित किया जा रहा

निशुल्क पाठ्य पुस्तक की व्यवस्था ।
हाजीपुर, 22 जून।

वैशाली जिला में कुल 2078 सरकारी स्कूल हैं। सभी स्कूलों में आधारभूत संरचना के विकास, पेयजल की व्यवस्था, प्रयोगशाला, खेल मैदान, बेंच डेस्क तथा निशुल्क किताब आदि की व्यवस्था की जा रही है।

IMG 20240622 WA0158
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी प्रारंभिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लगभग सत्तर हजार बेंच डेस्क का क्रय विभागीय मानक के अनुरूप किया गया है। किसी बच्चे को जमीन पर नहीं बैठना पड़े, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत मध्यान भोजन की व्यवस्था की गई है। जिले के कुल 2074 प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को मध्यान भोजन खिलाने हेतु थाली का क्रय किया गया है। सभी प्रारंभिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों की साफ सफाई हेतु हाउसकीपिंग का कार्य एजेंसी के माध्यम से कराया जा रहा है। जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा 1 से 3 तक के छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास हेतु एफएलएन कीट उपलब्ध कराया गया है, जिसमें बैग,वॉटर बॉटल एवं पठन सामग्री उपलब्ध कराया गया है।

IMG 20240622 WA0159
जिले के सभी प्रारंभिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में सुगमता लाने हेतु पूर्व से विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए किताब के अतिरिक्त लाइब्रेरी की व्यवस्था कर फ्री टेक्स्ट बुक उपलब्ध कराया गया है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विषम परिस्थिति में जीवन यापन करने वाली अभिवंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय के माध्यम से गुणवत्ता युक्त प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। वैशाली जिला के सभी 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भवन की मरम्मती एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है।
बच्चों के खेलकूद के लिए खेल मैदान को विकसित किया जा रहा है। साथ ही जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
विद्यालयों में लगातार बढ़ रहे बच्चों की उपस्थिति के कारण कमरा कम पड़ रहे हैं। इसे देखते हुए प्रीफेब स्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रीफेब कंस्ट्रक्शन हल्के, किंतु ड्यूरेबल होते हैं। इसमें फर्नीचर, पंखा, बल्ब आदि की व्यवस्था रहती है। जिले के कुल 240 प्रारंभिक, माध्यमिक विद्यालय में प्रीफेब का निर्माण किया गया है।

IMG 20240622 WA0160
कंप्यूटर में दक्ष बनाने हेतु जिले के कुल 224 प्रारंभिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब का अधिष्ठापन किया गया है और 154 उच्च माध्यमिक विद्यालय में आईसीटी लैब का अधिष्ठापन की प्रक्रिया जारी है। कुल 6 माध्यमिक विद्यालयों में 26 अतिरिक्त वर्ग कक्षा का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही जिले के 225 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल 389 अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है। साथ ही 194 विद्यालयों में कुल 221 यूनिट अतिरिक्त शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
कल 142 विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है एवं 138 विद्यालयों में निर्माण कार्य प्रगति पर है। हाथ होने हेतु कुल 239 विद्यालयों में हैंडवॉशिंग स्टेशन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है और कुल 238 विद्यालयों में निर्माण कार्य जारी है। पेयजल हेतु स्वच्छ पानी के लिए कुल 203 विद्यालयों में बोरिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 238 विद्यालयों में बोरिंग का कार्य चल रहा है। वर्तमान में कुल 649 विद्यालयों में विद्यालयों के भवन की मरम्मती का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और 1090 विद्यालयों में मरम्मती का कार्य प्रगति पर है।

Bihar News-वैशाली जिला में शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव 
भवनहीन विद्यालयों में निर्मल शिक्षा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। छह भूमि प्राप्त भवनहीन विद्यालयों में निर्मल शिक्षा भवन का निर्माण कर पूर्ण कर लिया गया है और सात भवनहीन विद्यालयों में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Post navigation

Previous: Agra News: विद्युत पोलों को बदलने के चलते बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
Next: Prayagraj News :01 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.