Agra News: कैंजरा घाट पुल से हटाए पीपे, बन्द हुआ आवागमन

Agra News: Barrels removed from Kainjra Ghat bridge, traffic stopped
Share News

संवाददाता सुशील चंद्रा

 

बाह: बारिश का मौसम शरू होते ही चम्बल नदी यूपी एमपी सीमा पर यात्रियों के आवागमन को बनाये गए अस्थायी पुलों को हटाने का काम पीडब्लूडी द्वारा पूर्ण कर दिया गया। 16 जून को उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश सीमा पर पिनाहट उसैत घाट पर बने पुल को हटा दिया गया था।

Agra News: Barrels removed from Kainjra Ghat bridge, traffic stopped

शुक्रवार को बाह के कैंजरा घाट पर बने पीपों के अस्थायी पुल को भी हटा दिया गया। पुल को हटाए जाने से दोनों राज्यो की सीमा में आवागमन करने वाले दो दर्जन से अधिक गांवो के सैकड़ो लोग प्रभावित होंगे। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक बरसात में बढ़ने वाले जलस्तर के चलते हर वर्ष अस्थायी पुलों को हटा दिया जाता है और बरसात समाप्त होने के बाद फिर से पुलों का निर्माण कर यात्रियों के आवागमन को सुचारु कर दिया जाता है।

Agra News: Barrels removed from Kainjra Ghat bridge, traffic stopped

पुल के हटाये जाने के बाद दो दर्जन से अधिक गांवो के लोग धौलपुर राजाखेड़ा या उदीमोड होकर लंबा रास्ता तय कर एक दूसरे राज्य की सीमा में आ जा सकेंगे।

Trending News