Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News : 10वें ’अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर एकलव्य स्टेडियम में ’सामूहिक योगाभ्यास’ हुआ संपन्न।

जनवाद टाइम्स 22 June 2024
Agra News: On the occasion of 10th 'International Yoga Day', 'Group Yoga Practice' was completed at Eklavya Stadium.
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिव के अवसर पर एकलव्य स्टेडियम सहित ग्राम पंचायत, समस्त तहसील, ब्लाक परिसर, एतिहासिक स्थल व विभिन्न पार्कों में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास।

संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्ताव पास करा कर मा0 पीएम मोदी जी ने योग को दिलायी अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति-मा0 प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल

योग करने से शरीर स्वस्थ होता है, मन को शांति मिलती है, योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मूल प्रवृति में शामिल करते हुए अपनाना चाहिए-मा0 केंद्रीय मंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल

योग हमारी सासों, विचारों व भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है- मा0 मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

आगरा.21.06.2024/ आज दशवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम “योग स्वयं एवं समाज के लिए“ को साकार करने के क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 06 बजे से एकलव्य स्टेडियम में मुख्य अतिथि प्रो. एस पी सिंह बघेल जी, केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन,पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज,मा0 मंत्री, जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन उ.प्र. श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, तथा मा० सांसद व विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में 05 हजार से अधिक जनमानस ने सामूहिक योगाभ्यास कर मानव जीवन में योग के महत्व का संदेश दिया। साथ ही तहसील, ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में समस्त ग्राम पंचायत, तहसील, ब्लाक परिसर, पुलिस लाइन, लालकिला,एतिहासिक स्थल व शहर के विभिन्न पार्कों में नामित योग प्रशिक्षकों द्वारा वृहद स्तर पर विभिन्न योगासन के माध्यम से सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

Agra News: On the occasion of 10th 'International Yoga Day', 'Group Yoga Practice' was completed at Eklavya Stadium.
मा0 राज्यमंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल जी ने अपने सम्बोधन में बताया कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करने का प्रस्ताव रखा तथा भारत की प्राचीन विधा योग को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलायी, जो वर्तमान में विश्व के सभी देशों द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। मा0 मंत्री महोदय ने योग की विशेषताओं तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ होता है, मन को शांति मिलती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आहवान करते हुए कहा कि योग को प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मूल प्रवृति में शामिल करते हुए अपनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी।

Agra News: On the occasion of 10th 'International Yoga Day', 'Group Yoga Practice' was completed at Eklavya Stadium.
मा0 मंत्री जल शक्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ नियंत्रण,परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ०प्र० श्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में ही नहीं पूरे विश्व में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है 21 जून 2015 को पूरे देश में पूरे हर्षोल्लास के साथ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि कर्मों की कुशलता ही योग है अथवा इस तरह भी कहा जा सकता है कि योग हमारे कर्मों में कुशलता लाता है जो कि हमें आत्मनिर्भर बनने में सहायक होता है, हमारा अत्मसम्मान बढाता है, हमें सनातन संस्कृति से जोड़ता है, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य उददेश्य आमजन तक योग के लाभों को पहुचाना है, दुनियां को योग के प्रति जागरूक करना है और वैश्विक पटल पर भारतीय संस्कृति को पहुंचाना है। योग का अर्थ जोड़ना है जो कि हमारे शरीर को मन व आत्मा से जोड़ता है, यह जीवन जीने का तरीका है जो हमें शारीरिक व मानसिक, दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है। यह शरीर की कुछ मुद्राओं व आसन का स्वरूप नहीं है बल्कि यह हमें स्वस्थ व संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमारी सासों, विचारों व भावनाओं को संतुलित करने में मदद करता है, इससे हम साथ रहना व ध्यान केन्द्रित करने की प्रेरणा मिलती है।

Agra News: On the occasion of 10th 'International Yoga Day', 'Group Yoga Practice' was completed at Eklavya Stadium.
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा मा0 मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में मा0 विधायक, आगरा छावनी डा0 जी0एस0 धर्मेंश, महिला आयोग सदस्य, उ0प्र0 श्रीमती निर्मला दीक्षित, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री भानू महाजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) श्री प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री धीरेन्द्र सिंह, श्री नवीन गौतम, श्री दिगम्बर सिंह धाकरे, पार्षद श्री गौरव शर्मा सहित योग प्रशिक्षक व प्रतिभागीगण आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज महाविद्यालय परिसर में स्मार्टफोन का किया गया वितरण
Next: Bihar News-डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आज से

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.