अम्बेडकर नगर न्यूज महाविद्यालय परिसर में स्मार्टफोन का किया गया वितरण

Smartphones distributed in Ambedkar Nagar News College campus
Share News

संवाददाता पंकज कुमार

अंबेडकर नगर जिले के विकासखंड रामनगर अन्तर्गत ग्राम सभा भगवानपुर मंझरिया में स्थित पंडित बंशराज प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रांगण में स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2024 06 21 at 8.54.19 PM

स्मार्टफोन वितरण समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिन पूर्व सांसद एवं आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त रहे। विधायक त्रिभुवन दत्त ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उसके बाद विधायक ने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत से नव निर्मित कक्ष का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक ठाकुर प्रसाद पाण्डेय ने किया जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्य डॉ०जैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया ।

Smartphones distributed in Ambedkar Nagar News College campus

इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ0 अश्विनी कुमार पाण्डेय,युवा नेता अधिवक्ता राहुल दत्त यशवर्धन,आशू सिंह पूर्व प्रधान कदीर आलम अशोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद, सपा नेता कृष्णकुमार पाण्डेय, रहमुल्लाह खां इन्तखाब आलम जिला उपाध्यक्ष यूथ बिग्रेड अमरेन्द्र यादव,बांकेलाल गौतम अनिल कुमार,कन्तराज चौरसिया राममूरत गौतम झिनकू सिंह सुनील सिंह हरिप्रसाद यादव मोहम्मद फारुकी रामश्लोक पांडेय ज्ञानप्रकाश रामनाथ निषाद सचिन गौतम अन्नू कन्नौजिया सहित सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे

Trending News