Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-स्टैंडिंग कमेटी की 31वीं बैठक संपन्न 

जनवाद टाइम्स 28 May 2024
Bihar News-31st meeting of Standing Committee concluded
Share News
       

 संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
हाजीपुर, 28 मई। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में मतगणना के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की 31 वीं बैठक जिला समाहरणालय में हुई।
इसमें पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय भी मौजूद रहे।

Bihar News-31st meeting of Standing Committee concluded

बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गण, अभ्यर्थियों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिला पदाधिकारी ने बैठक में मतगणना के निमित की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 4.6 .2024 को मतगणना हेतु तिथि निर्धारित है। आर .एन. कॉलेज में 4. 6.2024 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मतगणना हेतु सभी छह विधानसभा वार मतगणना कक्ष का निर्माण कराया गया है, जिसमें सहायक निर्वाची पदाधिकारी के लिए एक और मतगणना पर्यवेक्षक/मतगणना सहायकों के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में अलग-अलग 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। पोस्टल बैलेट पेपर की गणना अलग से की जाएगी।

Bihar News-31st meeting of Standing Committee concluded
मतगणना कार्य के अवसर पर अभ्यर्थी अपने अभिकर्ता की नियुक्ति करने हेतु विहित प्रपत्र 18 में आवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय वैशाली को दिनांक 31 मई, 2024 को अपराह्न 5:00 बजे तक दें सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय ने मतगणना के दिन विधि व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी से निवेदन किया कि सामाजिक समरसता बनाए रखेंगे। काउंटिंग एरिया में धारा 144 लगा है, इसलिए नारेबाजी और शोर शराबा नहीं होना चाहिए।
बैठक में एडीएम, एडीएम (आपदा), डीडीसी,डीपीआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा एसडीएम, हाजीपुर उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-डीएम और एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का संयुक्त निरीक्षण
Next:  Bihar News सीएसपी संचालक एवं फाइनेंस कर्मी के मिली भगत से महिलाओं के खाते से की निकासी,सीएसपी संचालक हुआ फरार

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.