Bihar News-डीएम और एसपी ने किया स्ट्रांग रूम का संयुक्त निरीक्षण

Bihar News-DM and SP did joint inspection of strong room
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।

हाजीपुर, 28 मई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा तथा पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय द्वारा आर . एन.कॉलेज ,हाजीपुर में बनाए गए ब्रजगृह और मतगणना हॉल की सुरक्षा व्यवस्था का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।Bihar News-DM and SP did joint inspection of strong room

विजिट के दौरान परिसर में तैनात सीआरपीएफ तथा बीएसएफ के जवानों से भी पूछताछ की गई। सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी स्थिति में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में त्रुटि की कोई गुंजाइश न रहे।
मालूम हो कि हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के हाजीपुर, लालगंज, महुआ, राजापाकार, राघोपुर और महनार विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग मतगणना हॉल बनाए गए हैं।

Bihar News-DM and SP did joint inspection of strong room

विदित हो कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन स्ट्रांग रूम का विजिट किया जाता है।

Trending News