संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर ।
राजापाकर — वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ राजापाकर प्रखंड इकाई की मासिक बैठक राजापाकर हाई स्कूल रोड स्थित पूर्व सैनिक संघ कार्यालय परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष मनोहर साह तथा संचालन प्रखंड महासचिव बालमुकुंद शर्मा ने किया. जिला प्रतिनिधि के तौर पर जिला सचिव राजाकुंवर तथा संतोष कुमार शुक्ला इस बैठक में शामिल हुए.

सर्वप्रथम नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई. बैठक में महेंद्र राय ने पूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलने वाली शिक्षा पर प्रकाश डाला. संतोष कुमार शुक्ला ने स्पर्श/पेंशन के बारे में अवगत कराया. जिला सचिव राजा कुंवर ने वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की महत्व एवम् संघ की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दिया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मनोहर साह ने प्रखंड में संघ के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाया तथा जागरूकता पर जोड़ दिया.इसीएचएस से मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दिया. संघ के कार्यालय सचिव दिनेश कुमार राय ने कार्यालय एवं संघ के महत्व पर प्रकाश डाला. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों के सहमति से 6 सदस्यों के एक टीम का गठन किया जो आवश्यकता पड़ने पर प्रखंड के पूर्व सैनिकों के सुख – दुख में उपस्थित रहेंगे. तथा महीना में एक बार सैनिकों के घर पर जाकर नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान चलाएंगे. छः सदस्यीय कमेटी में बालमुकुंद शर्मा, महेंद्र राय, ननटून पांडे, हरिहर प्रसाद सिंह, पुराण राय एवं सिंगेश्वर राय आदि शामिल हैं . प्रखंड स्तरीय कमेटी का विस्तार करते हुए भलुई पंचायत के लिए राम नाथ राय को भलुई पंचायत का अध्यक्ष का चूना गया. बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रमेश प्रसाद सिंह ने किया.

बैठक में शामिल अन्य पूर्व सैनिक मे बालमुकुंद शर्मा,राम स्वार्थ, शंकर प्रसाद सिंह,रमेश प्रसाद सिंह, सिंगेश्वर राय,हरिहर प्रसाद सिंह, बीपी सिंह,देवेंद्र बैठा,अजब लाल सिंह,शिव नाथ पंडित,जवाहर सिंह,श्रीकांत शर्मा, जय मंगल सिंह,देवेंद्र ठाकुर, पुराण राय,मीना देवी, ननटून पांडे, महेंद्र राय, सचिव कुमार, राम नाथ राय इत्यादि शामिल हैं .